लाख दावों के बावजूद सुलतानपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हाल ये है कि घर मे घुसे बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर रिटायर्ड फौजी को गोली मार दी। साथ ही नगदी और जेवरात लेकर चलते बने। वहीं घायलावस्था में रिटायर्ड फौजी को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।