Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुल्तानपुर

KNIPSS में महिला दिवस पर शांति मार्च का हुआ आयोजन। संस्थान के प्राचार्य डॉ आलोक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली की रवाना। रैली में करीब 600 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग।

सुलतानपुर-

*KNIPSS में महिला दिवस पर शांति मार्च का हुआ आयोजन*

Advertisement

*संस्थान के प्राचार्य डॉ आलोक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली जी रवाना*

*रैली में करीब 600 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग*

सुल्तानपुर में कमला नेहरू संस्थान के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शांति मार्च का आयोजन किया गया। इस दिन को वैश्विक शांति, सद्भाव और सुरक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मनाया गया। छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए स्वयं को सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों में अग्रणी रही महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से अभिव्यक्त किया। मैरी काॅम, निर्मला सीतारमन, मेनका गांधी, किरन बेदी, डाक्टर, शिक्षक, वकील, पत्रकार इत्यादि भूमिकाओं में अनेक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ आलोक कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली की वापसी पर पूर्व प्राचार्य डॉ राधेश्याम सिंह ने छात्राओं और कार्यरत महिला प्राध्यापिकाओं को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण के लिए महिलाओं की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उप प्राचार्य डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान महिलाओं की शिक्षा के लिए सुरक्षित और उपयुक्त परिवेश प्रदान करने में सदैव तत्पर रहा है। प्राचार्य डॉ आलोक कुमार सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए महिला प्रकोष्ठ को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को आगे बढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।रैली में लगभग 900 छात्राओं ने प्रतिभाग किया l

कार्यक्रम में संस्थान की समस्त महिला प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं और रैली को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। डॉ वंदना सिंह, डॉ प्रतिमा सिंह, डॉ किरन सिंह, डॉ सुनीता राय, डॉ दीपमाला, डॉ नम्रता, डॉ प्रिया, डॉ निकहत रफीक, डॉ निधि इत्यादि ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की संयोजक रंजना सिंह ने प्राचार्य एवं समस्त उपस्थित प्राध्यापक, प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि महिलाएं हर किरदार के लिए तैयार हैं और उनका स्त्री होना ही काफी है।

Related posts

अब एक फोन पर कोरोना संक्रमित मरीजों को दवा पहुंचाएंगे कांग्रेसी,देखिये क्या है पूरा प्लान

Chull News

जाते जाते कह गए #प्रहलाद मोदी-चाहे #पीएम मोदी हों या #जितेन्द्र तिवारी, कानून सबके लिये एक। देखें

Chull News

कौशल विकास में उपलब्धि के लिए जनप्रतिनिधि सम्मान शाकिर को मिला

Chull News

Leave a Comment