Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुलतानपुर

देखिये, शुभम ने की आत्महत्या, या फिर हुई हत्या क्या है सच क्या है झूठय

सुल्तानपुर – जहां 2 दिन पूर्व बाग में शव मिलने का मामले में सुल्तानपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर विधिक कार्यवाई कर पुलिस जेल भेज रही है।दरअसल ये पूरा मामला है कुड़वार थानाक्षेत्र के नौगवां तीर का। जहां बीते 14 सितम्बर को सीताराम की बाग में एक शव बरामद हुआ था। पुलिस की जांच पड़ताल में मृतक की पहचान शुभम मोदनवाल निवासी जामो जिला अमेठी के रूप में हुई थी।पुलिस ने गुरुवार को उसी मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की हत्या नहीं हुई थी बल्कि उसने खुद को ही गोलीमार कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस की माने तो मृतक शुभम मोदनवाल ने राहुल कुमार सिंह से 36 हजार रुपया व राहुल जायसवाल से 16 हजार रुपया बतौर कर्ज के रूप में लिया था जिसे लम्बे समय से वापस नही कर पाया था। मृतक का उसके साले राकेश मोदनवाल से भी मन मुटाव चल रहा था। घटना वाली रात ये सब उधर से जा रहे कि शुभम ने इन्हें देखा और डर वश सीताराम की बाग में जाकर छुप गया और अपने पास रखे अवैध 315 बोर तमंचे से खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने मौके से अवैध 315 बोर तमंचा व खोखा भी बरामद किया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार इन दोनों अभियुक्तों को जेल भेज रही है।

Related posts

चुनाव को लेकर शुरू हुई सियासत, सुनिये मौलाना अब्दुल्ला कासमी का बड़ा बयान

Chull News

देखिये कहाँ चल रहा है बिना लाइसेंस के अवैध पशु बाजार

Chull News

मेडिकल कालेज में रातभर दर्द से कराहती रही गर्भवती,बार बार बुलाते रहे परिजन। सोने में व्यस्त रहे Dr और मेडिकल स्टाफ,हो गई मौत। परिजनों में मचा कोहराम

Chull News

Leave a Comment