Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुलतानपुर

समाज का दायित्व है वह बच्चों को प्रेरणा दे : इ. मुकेश कुमार

*समाज का दायित्व है वह बच्चों को प्रेरणा दे : इ. मुकेश कुमार*

Advertisement

* *सफलता का कोई शार्टकट नही है मेहनत से ही सफलता : ज्ञानचंद्र गुप्ता*
* *साहू राठौर प्रतिभा सम्मान समारोह मे सैकड़ों पर गांव का हुआ सम्मान*

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक इंजीनियर मुकेश कुमार गुप्ता ने यहां साहू राठौर प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 को सम्बोधित करते हुए कहाकि समाज का दायित्व है वह बच्चों को प्रेरणा दे कर आगे बढ़ने में सहयोग करे।
सुलतानपुर नगर स्थित ओमनगर में आदर्श मैरिज लान में दानवीर भामाशाह स्मारक चेतना समिति के बैनर तले साहू राठौर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक इंजीनियर मुकेश गुप्ता ने कहाकि समाज का दायित्व है वह बच्चों को प्रेरणा दे। जिससे वह आगे कुछ कर सके। बच्चो को यह याद दिलाते रहना है कि वह एक अच्छा इंसान बने। जिन्होंने बहुत अच्छा नही किया वह भी प्रेरणा लेकर किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारे। सबसे आसान काम पढ़ना। बच्चों का भविष्य खराब न हो यह अभिभावक की जिम्मेदारी है। अफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो। कोशिश करने वालो की हार नही होती हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि स्वपन माँ-बाप को भी देखना पड़ेगा। तभी बच्चों का भविष्य सँवर सके।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आजमगढ़ जिले के फूलपुर उपजिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट रास्ता नही है, मेहनत से ही सफलता मिलनी है। युवा भौतिक वस्तुओ से दूर रहकर बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले एक शोपान आगे बढ़ चुके हैं। वह अपने परिवार समाज को भूलते नही तो आगे आने वाला समाज आपको याद रखेगा।
जिले के शिक्षा एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी एवं जयसिंहपुर खंड विकास अधिकारी का कार्यभार देख रहे डॉक्टर संतोष कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहाकि मेहनत से बढ़कर कुछ भी नहीं है, मेहनत से ही सफलता हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम को सेवानिवृत्त शिक्षक रामलाल गुप्ता ने संबोधित करते हुए विद्याथियों को सफलता के टिप्स दिए।
सम्मान समारोह में समाज के हाई स्कूल टॉपर शोभित गुप्ता, एवम इंटरमीडियट की टॉपर आस्था सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालो को भी सम्मानित किया गया। डॉ अशोक गुप्ता , डॉ के.एन. गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।
प्रस्तावना वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय संस्था अध्यक्ष लाल बहादुर गुप्ता ने किया। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक रमेश कुमार साहू ने दिया।
इस मौके पर आयोजन समिति के सचिव अवनीश शाह ने आभार ज्ञापन किया तथा कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता सम्मान में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन दयाशंकर गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में संरक्षक भुलई राम गुप्ता,ओम प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर संजय कुमार गुप्ता रामचंद्र गुप्ता , जानकी प्रसाद साहू, अच्छे लाल, राज कुमार,टीडी गुप्ता, दिनेश गुप्ता, रामेश्वर साहू, दर्शन साहू ,उमेश चंद गुप्ता, मीरा गुप्ता ,सुनीता साहू ,रीना साहू ,श्रीमती चंचल गुप्ता, विजय साहू, अनूप साहू, देवी दयाल साहू, जगदीश साहू, दिनेश गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, केदार नाथ साहू, जगदीश प्रसाद साहू आदि रहे।

Related posts

जानिये कितने मिले जिले में कोरोना मरीज। कितने लोग अब तक हो सहके हैं संक्रमित

Chull News

फिर उजागर हुई विद्युत विभाग की बड़ी लापरवही। खंभे पर चढ़ा लाइनमैन झुलसा,हालत गंभीर,लखनऊ रेफर

Chull News

सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला का समापन

Chull News

Leave a Comment