Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुल्तानपुर

सुलतानपुर में दस दिवसीय प्रान्तीय नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला में बोले प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह- शिक्षा एक हृदय से दूसरे हृदय को है जोड़ती

शिक्षा एक हृदय को दूसरे हृदय से जोड़ती है: रामजी सिंह
ऽ सुलतानपुर में दस दिवसीय प्रान्तीय नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला।

सुलतानपुर। भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उ0प्र0 के प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह ने आज यहॉ समाज जागरण में शिक्षा की भूमिका विषय पर प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एक आध्यात्मिक कार्य है। शिक्षा एक हृदय को दूसरे से जोड़ती है। ज्ञान वैश्विक होता है।
सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्दनगर में चल रहे दस दिवसीय प्रान्तीय नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि सिकन्दर यूनान का गौरव हो सकता है किन्तु भारत के लिए एक आक्रान्ता था। पाइथागोरस ने प्रमेय का उल्लेख किया उससे लगभग 400वर्ष पहले भारतीय गणितज्ञ बौद्धायन ने इसका सूत्रपात किया। कोपरनिकस ने कहा पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है। जबकि ईसा ने पृथ्वी को केन्द्र और सूर्य को चक्कर लगाने वाली बात कही। ईसू के विरोध के कारण उसे सजा दी गयी और उसकी हड्डियों को कब्र से निकालकर जलाया गया। जबकि भारतीय आर्यभट्ट ने कहा कि पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर की आराधना करना मनुष्य का प्रारम्भ से स्वभाव है। मिश्र में भी देवी देवताओं की पूजा होती थी आज इस्लाम के कारण प्रतिबन्धित है। हमारे ऋषि मंत्र सृष्टा नही मंत्र द्राष्टार थे। वेद चार हैं। गुरू पूर्णिमा गुरू वेद व्यास जी का दिन है। इन्होंने ही वेद को चार भागों में रचना की। शिक्षा सत्य का नूतन अनुसंधान है। गुरू शिष्य नहीं गुरू का निर्माण करता है। गुरू जी कभी नौकरी का नहीं जीवन के ध्येय का मार्ग बताते है। भारत में धर्म प्रेरित आक्रमणकारी आते रहे और जबरन धर्म परिवर्तन कराते रहे। भारत की शिक्षा ने सभी को धर्म का रास्ता बताया। भारत में धर्म पूजापाठ नहीं कर्तव्य हैं। भारत की शिक्षा कर्तव्य धर्म की वाहक है। धर्म को बचाने के लिए किसी महापुरूष को बलिदान करना होगा। बालक गुरू गोविन्द की प्रेरणा से उनके पिता जी ने बालिदनि दिया बाद स्वयं गुरू गोविन्द सिंह ने अपने प्रिय 4 पुत्रों का बलिदान दिया और बाद में स्वयं की भी आहूति दी। इसी बलिदान के द्वारा उन्होंने समाज जागरण किया।
कार्यक्रम में डॉ. राम मनोहर जी, संगठन मंत्री विद्या भारती काशी प्रान्त, दिनेश कुमार सिंह, माननीय सचिव भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उ0प्र0 एवं प्रशिक्षण प्रमुख, संभाग निरीक्षक गोपाल तिवारी, प्रधानाचार्य राम सिंह, अवधेश सिंह, इन्द्रजीत त्रिपाठी, सुमन्त पाण्डेय, युगल किशोर जी आदि रहे।
सत्य प्रकाश गुप्ता

Related posts

जानिये कितने नये मिले कोरोना मरीज, देखिये कितना पहुंचा आंकड़ा

Chull News

देखिये सुल्तानपुर में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की ऑफिसियल सूची

Chull News

डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन नाराज,PM CMको ज्ञापन भेज चक्का जाम की दी चेतावनी

Chull News

Leave a Comment