Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ सुल्तानपुर

सुल्तानपुर-हाथरस में गैंगरेप के बाद बिटिया की मौत का मामला। जिला प्रभारी विवेकानंद पाठक की अगुवाई में कांग्रेसियो का प्रदर्शन। कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर पहुंचे कलेक्ट्रेट। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। हाथरस पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप। पीड़िता के परिजनों को एक करोड़ मुवाबजे और सरकारी नौकरी की उठाई मांग।

सुल्तानपुर- हाथरस जिले में बिटिया के साथ हुई हैवानियत के बाद मौत के मामले में सुल्तानपुर के कांग्रेसी खासा नाराज हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये ये सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। कांग्रेसियों ने हाथरस पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और राज्यपाल से प्रदेश सरकार को हटाए जाने की मांग की। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में इस समय हत्या लूट बलात्कार जैसी घटनाओं की बाढ़ गई है और प्रदेश सरकार उस पर अंकुश लगा पाने में नाकाम है। हाथरस में हुई बिटिया के साथ हैवानियत के बाद पुलिस ने भी उचित कदम नहीं उठाया जिसके चलते बिटिया की दर्दनाक मौत हो गई। कांग्रेसियों पीड़ित परिजनों को एक करोड़ के मुवाबजे और परिवार में एक सरकारी नौकरी की मांग की है।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मानस तिवारी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Related posts

युवक की हत्या से हड़कंप, घर के ऊपर कमरे में मिला शव, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी।

Chull News

अवमानना के दोषी पुलिस निरीक्षक पंकज तिवारी के खिलाफ 100 रुपये का अर्थदंड,जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट। वेतन से अर्थदंड वसूलने के लिए जज पीके जयंत की कोर्ट ने एसपी रायबरेली व वरिष्ठ कोषाधिकारी को भेजा पत्र।

Chull News

देखिये क्यों हिन्दू संगठन क्यों मनाता है अखण्ड भारत संकल्प दिवस,क्या है परिकल्पना

Chull News

Leave a Comment