Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुल्तानपुर

देवी माँ के धाम पर विभिन्न कार्यक्रम, सैकड़ों की संख्या में जुटे श्रद्धालु। शहर विधायक विनोद सिंह की पत्नी आशा सिंह एवं बेटी पलक ने भी पहुंचकर लिया आशीर्वाद, आयोजकों का व्यक्त किया आभार।

देवी माँ के धाम पर विभिन्न कार्यक्रम, सैकड़ों की संख्या में जुटे श्रद्धालु।

शहर विधायक विनोद सिंह की पत्नी आशा सिंह एवं बेटी पलक ने भी पहुंचकर लिया आशीर्वाद, आयोजकों का व्यक्त किया आभार।


सुल्तानपुर। धनपतगंज ब्लाक के सरैया मझौवा गांव स्थित काली माता के स्थान पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। युवाओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वान्ह में हवन, पूजन के साथ महिलाओं द्वारा देवी गीत गाए गए। सायंकाल विशाल भंडारे एवं रात्रि में गीत संगीत कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरैया, मझौवा, पाठक पुरवा, गौरी का पुरवा, तिवारी का पुरवा, पाण्डेय का पुरवा, डांडी का डिहवा सहित आस पास के लोंगो ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।शहर विधायक विनोद सिंह की पत्नी आशा सिंह एवं बेटी पलक सिंह ने भी पहुंचकर न सिर्फ आशीर्वाद लिया बल्कि आयोजकों का आभार व्यक्त किया। वहीं आयोजन समिति की तरफ से उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक वीडी सिंह,अवधेश सिंह, हेमंत सिंह अटल, संदीप सिंह, मनोज सुल्तानपुरी, अनिल सिंह, शिव कुमार शर्मा, कल्लू पांडेय, विनोद सिंह, अभय सिंह, सोनू पांडेय, माही तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान अवधेश सिंह, कल्लू पांडेय, मनोज सुल्तानपुरी, राम बरन तिवारी, हेमंत सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया

Related posts

सर्विलांस के जरिये पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खोये 51 मोबाइल बरामद, मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

Chull News

देखिये, प्रेमी ने प्रेमिका के साथ ऐसा क्या किया कि चारो तरफ फैल गई सनसनी।

Chull News

देखिये माँ बेटी के डबल मर्डर पर क्या बोले एसपी सुलतानपुर, रिपोर्ट- गंगा यादव

Chull News

Leave a Comment