Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुल्तानपुर

KNIPSS में महिला सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। मिशन शक्ति फेज 3 के तहत किया गया आयोजन। बदलते परिवेश में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न और उससे किस तरह साहस से निपटा जाय इसपर भी हुई चर्चा। डॉ नवलदे भारती की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रतियोगिता। प्रतियोगिता में बीएससी एजी (कृषि संकाय) के करीब 120 छात्रों ने लिया हिस्सा।

सुल्तानपुर

*KNIPSS में महिला सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

*मिशन शक्ति फेज 3 के तहत किया गया आयोजन*

*बदलते परिवेश में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न और उससे किस तरह साहस से निपटा जाय इसपर भी हुई चर्चा*

*डॉ नवलदे भारती की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रतियोगिता*

*प्रतियोगिता में बीएससी एजी (कृषि संकाय) के करीब 120 छात्रों ने लिया हिस्सा*

सुल्तानपुर में कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के कृषि विभाग संकाय में आज महिला मिशन शक्ति फेस 3 के तहत महिला सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीएससी एजी के छात्र छात्राओं ने प्रतिभा किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता डॉ नवलदे भारती ने की, जिन्होंने बदलते परिवेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में विभिन्न छात्राओं ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बी एस सी एजी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा शिखा पांडे ने महिलाओं के साथ हो रहे घरेलू उत्पीड़न और उनसे जुड़े कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया। इसी क्रम में सानिया नाज़ ने भ्रूण हत्या पर चिंता जाहिर करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। अन्य प्रतिभागियों में अनामिका, प्रतिभा, मनोज निषाद और निर्भय तिवारी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में विभागाध्यक्ष डॉ एके वर्मा ने महिलाओं को अपने साथ हो रहे उत्पीड़न का कारण बताया और साहस के साथ उसका सामना करने के लिए प्रेरित किया , साथ ही उन्होंने पुरुष प्रधान मानसिकता को महिलाओं के उत्पीड़न का सबसे प्रमुख कारण बताया। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से वैश्विक स्तर पर तमाम विकासशील देशों में पारंपरिक सोच के कारण महिलाओं का उत्पीड़न जारी है। प्रतियोगिता संगोष्ठी में लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, साथ ही कुछ छात्रों ने अपना मत व्यक्त किया । संगोष्ठी में विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉ उजमा खातून, डॉ पी सी यादव, डॉ बी एम पांडे एवं डॉ एसएन त्रिपाठी मौजूद रहे।

Related posts

विद्युत कर्मियों की हड़ताल के बीच ऐसा क्या हुआ जो पहुंच गया अस्पताल

Chull News

दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग से हड़कम्प।सूचना पर पहुंची दमकल,आग बुझाने का प्रयास जारी

Chull News

देखिये कितने नये मिले कोरोना मरीज। कितने हुये डिस्चार्ज, कितना पहुंचा आंकड़ा, देखें खबर

Chull News

Leave a Comment