Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुल्तानपुर

खराब मौसम के बाद भी धू धू कर जल उठा रावण। ये है अवध क्षेत्र के कुशभवनपुर की महिमा।

पूरे देश की तरह सुलतानपुर में दशहरे के त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूम में श्री राम द्वारा रावण का दहन किया गया। रावण दहन को देखने के लिये काफी संख्या लोग उपस्थित रहे। इसके पहले नगर के लखनऊ नाका ओवरब्रिज पर रावण का पुतला लगाया गया था।हलांकि मौसम की खराबी के चलते रावण दहन थोड़ा जल्दी कर दिया गया। इस दौरान सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी सोमेन बर्मा सहित कई आलाधिकारियों के साथ साथ रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पहले राम रावण का युद्ध का मंचन किया गया। उसके बाद राम ने रावण का वध किया। इसी के बाद के नगर के ओवरब्रिज पर लगाया गया रावण धू धू कर जल उठा। रावण के जलते ही जय श्री राम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों ने असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म के विजय की शुभकामनाएं दी।

Related posts

ऐसे ही कोई लोकप्रिय नहीं हो जाता, ऐसा क्या हुआ जो सैकड़ों दिव्यांगो ने एक सुर में कहा कि हमारा वोट और सपोर्ट सांसद मेनका गांधी के साथ

Chull News

मुठभेड़ में 25000 का इनामिया हिमांशु सिंह और सिपाही घायल,बैंक फ्रेंचाइजी पर लूट और हत्या में था फरार

Chull News

दबंगई में माहिर युवक का वीडियो हुआ वायरल, अब तक नही हुई कार्यवाही।

Chull News

Leave a Comment