Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुल्तानपुर

डीएम रवीश गुप्ता ने दिव्यागों को वितरित की ट्राई सायकिल,प्रताप सेवा समिति के सौजन्य से हुआ आयोजन

दिव्यांगों की मदद में सुलतानपुर में जीव दया फाउंडेशन और प्रताप सेवा समिति आगे आई है। एक कार्यक्रम के दौरान आज जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम रवीश गुप्ता के हाथो से 9 दिव्यागों को ट्राई सायकिलों का वितरण करवाया गया। संस्था द्वारा कुल 36 ट्राई सायकिलों का वितरण होना है जिसकी आज शुरुवात की गई।

दरअसल जीव दया फाउंडेशन और प्रताप सेवा समिति द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में दिव्यांगों को ट्राई सायकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वार 6 दिव्यांगों ट्राई सायकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक और प्रताप सेवा समिति के अध्यक्ष विजय विद्रोही की माने तो संस्था द्वारा 36 दिव्यांगों को वितरण किया जाना है। जिसकी शुरुआत आज जिलाधिकारी द्वारा की गई। अन्य बची ट्राई सायकिलों का वितरण कल से कार्यालय में किया जाएगा।

वहीं ट्राई सायकिल पाने के बाद दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। ट्राई सायकिल पाने वाले दिव्यांगों ने जीव दया फाउंडेशन एवं प्रताप सेवा समिति का अभार व्यक्त किया। वहीं जिलाधिकारी रवीश गुप्ता से भी संस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर से ट्राई सायकिल पाने वाले दिव्यागों में बदलाव आएगा और उनके जीवन मे सुगमता आएगी।

Related posts

देखिये किन मांगों को लेकर सड़क पर उतरे किसान, भारत बंद का आह्वान कर हो रहा प्रदर्शन

Chull News

तो इस दीवान की इजाजत के बिना थाने में नही हिलता पत्ता,स्टाफ के साथ भी नही कोई रियायत,देखें खबर

Chull News

देखिये किसने कहा कि 10 मार्च को 11 बजे SP BSP और CONG के बजेंगे 12,सायकिल बंगाल की खाड़ी और पंजा वाले नानी के घर दिखेंगे

Chull News

Leave a Comment