दिल्ली में किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान का असर सुल्तानपुर में देखने को मिल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के तहत दर्जनो किसानों ने यहां घूम घूम कर प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही व्यापारियों से दुकाने बन्द करने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि पिछले 10 महीनों से दिल्ली में कोसां आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन आज तक उनकी सुनवाई नही हुई। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत किसानों से ज्यादा कारपोरेट जगत को फायदा होगा। लिहाजा सरकार तीनो कृषि कानून और श्रम संहिताओं को वापस ले। बिजली निजीकरण का विरोध करते हुये किसानों ने आवारा पशुओं से सुरक्षा देने की माग की। इतना ही नही प्रदर्शन कर रहे किसानों ने एमएसपी को कानूनों दर्जा दिये जाने की मांग की।