Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुल्तानपुर

तो इस दीवान की इजाजत के बिना थाने में नही हिलता पत्ता,स्टाफ के साथ भी नही कोई रियायत,देखें खबर

ये ऑडियो है सुल्तानपुर के देहात कोतवाली में तैनात दीवान संजय सोनकर का। संजय सोनकर जिस थाने में जाते हैं वहां बिना इनकी इजाजत के पत्ते भी नही हिलते हैं। अपने को थाने का कप्तान समझने वाले संजय सोनकर का ऑडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ये वही संजय सोनकर हैं जिनका कुछ दिनों पहले थाने के कार्यालय में अपना बर्थडे मनाते हुये फ़ोटो वायरल हुई थी। ये अलग बात है कि जब कोई इनका मित्र बर्थडे मनाने के लिये कहता है तो संजय कहते हैं कि मैं कभी अपना जन्मदिन नही मनाता तो तुम्हारा क्यों मनाऊंगा। लेकिन इसके बाद भी संजय सोनकर थाना कार्यालय में सपरिवार पूरे स्टाफ के साथ जन्मदिन मनाया। हवा तो ये थी जन्मदिन संजय के बजाय इनकी का था, लेकिन जब बात आलाधिकारियों तक पहुंची तो संजय इसे अपना जन्मदिन बता रहे हैं। खैर जन्मदिन सबको मनाना चाहिये, थाने में स्टाफ के साथ मनाइए या फिर घर मे। होटल में मनाइए या फिर कहीं और। लेकिन अपने स्टाफ के साथ साथ थाने में फ़रियाद लगाने वालों के साथ भी  नम्रता बनाये रखिये। कुछ दिनों पहले भी संजय सोनकर की जिले के कप्तान से इनकी कारगुजारियों की शिकायत भी हुई थी। फिलहाल ये हमेशा याद रखिये कि पैसा और पावर हमेशा नही रहती। समय की मार से सब ढक्कन होते हैं। इसलिये सबसे विनम्र व्यवहार बनाये रखिये, चाहे वो आप का थाने का स्टाफ हो या फिर आम फरियादी। फिलहाल इनकी तमाम कारगुजारियों और हरकतों की पूरी कहानी जिले के अधिकारियों के संज्ञान में है। जिसकी जांच की जा रही है, अगर मामला सही पाया गया तो कार्यवाही तय मानिए।

Related posts

पेट्रोल पंप पर 2 लाख 20 हज़ार की लूट का हुआ खुलासा,देखिये कौन हुआ गिरफ्तार

Chull News

देखिये कहाँ 30 लाख की फिरौती मांगना पड़ा महंगा। लूट के मोबाइल से फिरौती मांगने वाले 2 बदमाश अरेस्ट

Chull News

देखिए,गजब दोनो हाथो में असलहा लहरा रहा भाजपा नेता का बेटा। भाजपा समर्थित डीडीसी प्रत्याशी सर्वेश सिंह के बेटे अभिषेक का हाथो में अवैध असलहे लहराते वीडियो आया सामनेपहले विवादों में आ चुके मोहित सिंह का भतीजा है अभिषेक सिंह। बेखौफ वीडियो वायरल कर क्षेत्र में दहशत बनाने व दबदबा जमाने का माना जा रहा मकसद,पुलिस बेखबर।

Chull News

Leave a Comment