Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुलतानपुर

व्यापारी एक मंच पर होंगे तभी उत्पीडन रुकेगा-अलोक आर्या। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के दायित्व निर्धारण कार्यक्रम संपन्न।

“व्यापारी एक मंच पर होंगे तभी उत्पीडन रुकेगा”
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के दायित्व निर्धारण कार्यक्रम संपन्न।
सुलतानपुर, 15 अक्टूबर। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री आलोक कुमार आर्य ने कहाकि आज की पीढी यह समझता है हमे जो किया वही महत्वपूर्ण है किंतु उन्हे अपने पहले के लोगो के योगदान को नही भूलना चाहिए।
शहर के एक निजी होटल में दायित्व निर्धारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी दायित्वधारियों का सम्मान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के वरिष्ठ नेता राम कलप साहू ने किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री आलोक कुमार आर्य ने कहाकि आज की पीढी यह समझता है हमे जो किया वही महत्वपूर्ण है किंतु उन्हे अपने पहले के लोगो के योगदान को नही भूलना चाहिए। मैराथन एक व्यक्ति के विषय के बस का नही हैं। हमें उन बुजुर्गो के कार्यो को याद कर नये दायित्व को ग्रहण करना है। जब साधन नही था, विचारों में परिपक्वता भी नही थी, संघर्ष किया है तो व्यापारी संगठन खड़ा हुआ है। संघर्ष हमेशा वातावरण के अनुरूप होता है। आज ही हिस्सेदारी बदल कर तैयारी जोड़ें। तैयारी नही तो पकड़ नही होगीं। विचार, शिक्षा व संस्कार से अपने पिछड़े वजूद को वापस लाएं। संघर्ष सभी में बचपन से होती है।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष राम मनोहर लोहिया ने संगठन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और संगठन की मजबूती पर काम करने का संकल्प दोहराया। मुख्य अतिथि सुभाष कपूर ने कहाकि जिस सुल्तानपुर ने देश व प्रदेश की कभी अगुआई की। सुल्तानपुर के सात व्यक्तियों के आगे सरकार को झुकना पड़ा था। आज हर आदमी अपना अपना संगठन खड़ा कर रहा हैं। इससे हम कमजोर हो रहे हैं। अगर आप सशक्त होंगे तो शासन-प्रशासन आपकी जायज मांग को सुनेगा और माननी ही पडेगी। किराना व्यापार मंडल के सदस्य कामता प्रसाद कसौधन ने कहाकि व्यापारी को अपना भला खुद करना पड़ेगा। इसलिए हमें एक जुट होना पड़ेगा। प्रसाशन तक अपनी बात पहुंचाने वाली मजबूती टीम चाहिए। महेंद्र पाल, राम मनोहर लोहिया को मनोनयन पत्र प्रदान किया।
संचालन श्याम बहादुर जंगी ने किया हैं।

Advertisement

Related posts

मर्डर एवं रेप के केस में सात आरोपियों को कोर्ट से झटका,खारिज हुई बेल। प्राणघातक हमले के आरोपी को जिला जज कोर्ट से मिली जमानत

Chull News

ऐतिहासिक दुर्गापूजा का हुआ समापन। निकली प्रतिमाओं की शोभायात्रा। कोरोना के चलते श्रद्धालुओं के घाट पर जाने पर रोक। विसर्जन के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Chull News

सुल्तानपुर नगर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Chull News

Leave a Comment