सुल्तानपुर में युथ कांग्रेस द्वारा लगवाया गया बैनर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बैनर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की तस्वीर लगी हुई है। हलांकि सोशल मीडिया पर खबर चलते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन फानन बैनर को हटवा दिया गया है।साथ ही एफआईआर दर्ज करवा कर सख्त कार्यवाही की बात कही जा रही है।