*सरदार बलदेव सिंह बने काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष*
काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के तत्वाधान में आज व्यापारी संवाद गोष्ठी का आयोजन जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कसौधन के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जनपद के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट संतोष सिंह जी उपस्थित रहे, मंच का कुशल संचालन प्रवीण पाठक ने किया ।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री कुलदीप गुप्ता ने काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए , महिला मोर्चा टीम की सराहना की ,साथ साथ व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए निस्तारण का आश्वासन दिया।
नगर वरिष्ठ महामंत्री अम्बरीश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब व्यापारियों को सर्वप्रथम अपने घर से ऑनलाइन खरीदारी करने की आदत को सुधारना होगा और अपने सगे संबंधी रिश्तेदारों को भी ऑनलाइन खरीददारी के लिए रोकना होगा तभी हमारा छोटा व्यापारी समृद्धि हो सकेगा। इस मुहिम में एक नारा भी दिया *_स्थानीय व्यापारी को अपनाएं ऑनलाइन को दूर भगाएं_*
इसी क्रम में रवि अग्रहरि को ज़िला युवा प्रभारी व पांडे बाबा बाजार अध्यक्ष विजय पाठक को नियुक्त किया गया। और नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की।
मुख्य अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट संतोष सिंह ने कहा सरकार कोई भी हो व्यापारी केवल देने का कार्य करता है चाहे वह सेलटेक्स हो ,इनकम टैक्स ,इंपोर्ट ,एक्सपोर्ट नाना प्रकार के टैक्सों से व्यापारी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को सुधारने का ही काम करता है, इसलिए सरकार को व्यापारियों की तरफ अधिक ध्यान देने की जरूरत है,जिससे वह अपने व्यापार व राष्ट्रहित में और अधिक भूमिका का निर्वहन कर सकें।
जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कसौधन ने सभा को संबोधित करते हुए जनपद के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी सरदार बलदेव सिंह जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर सुल्तानपुर के व्यापारी जगत को बधाई दी । संगठन जल्द ही छोटी-छोटी बाजारों में भी अपने पदाधिकारी व सदस्यों की नियुक्ति कर बृहद रूप प्रदान करेगा। उनके द्वारा उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया।
सभा को संबोधित करने में नगर अध्यक्ष रवि सोनी,कर्मराज दुबे ,अरविंद द्विवेदी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सरिता श्रीवास्तव एंव गीता तिवारी आदि थे।
कार्यक्रम में,मनोज जैन ,इन्दर कनोडिया, सौरभ साहू,पवन अग्रहरि,विजय टंडन, राजेन्द्र, मानिक विजय गुप्ता अश्वनी वर्मा,आशीष कसौधन, संदीप मिश्रा, अजय, भूपेंद्र मिश्रा ,कृष्ण कुमार सिंह, हर्ष सिंह ,बृजेश खत्री, राहुल,सुधीर अग्रहरि, छवि, रुचि दिवेदी, गिरजा शंकर ,नीरज सोनी, संजय, मनोज श्रीवास्तव, रवि जायसवाल,गयात्री गुप्ता, मंजू तिवारी,राजकुमारी, पूजा,अनिता, यशोदा, रेखा आदि प्रतिष्ठित व्यापारीगण मौजूद रहे।