Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुल्तानपुर

भुखमरी के कगार पर चीनी मिल कर्मचारी,नेता जन विश्वाश रैली कर बता रहे प्रदेश में खुशहाली

 

चौतीस माह से चीनी मिल कर्मचारियों का नही मिला वेतन , मिल का किया चक्का जाम–
सुल्तानपुर-भले ही भारतीय जनता पार्टी सूबे के प्रत्येक जिले में जन विश्वास यात्रा निकालकर अपने कार्यकाल में बड़े बड़े काम करने के दावे कर रही है। लेकिन इन दावों की हकीकत देखनी हो सुलतानपुर आइये। जहां पिछले 34 महीनों से वेतन न दिए जाने से नाराज चीनीमिल के कर्मचारियों ने पेराई सत्र के दौरान चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम किये जाने से चीनीमिल में करीब डेढ़ से दो सौ गन्ना लदी ट्रालियों के किसान परेशान हैं।
दरअसल ये मामला है गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर स्थित जिले की इकलौती सहकारी चीनीमिल का। इस चीनीमिल के कर्मचारियों को पिछले 34 माह से वेतन नही मिला है। इलाज, बच्चो की पढ़ाई, शादी विवाह जैसे कार्यक्रमो के लिये ये चीनीमिल कर्मचारी परेशान हैं। शासन प्रशासन, सांसद विधायक ऐसा कोई चौखट नही बचा जहां इन्होंने फरियाद न लगाई हो, बावजूद इसके कोई सुनवाई न हुई। लिहाजा बीते 31 दिसम्बर से इस चीनीमिल के कर्मचारी ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिर भी कोई इनकी फरियाद न सुनने आया। लिहाजा नाराज चीनीमिल कर्मचरियों ने आज मिल में चक्का जाम कर दिया और गन्ना पेराई रोक दी। इन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इनका वेतन निर्गत न किया गया तो चीनीमिल में चक्का जाम का प्रदर्शन अनवरत चलता रहेगा।
वहीं पेराई सत्र के दौरान चीनीमिल बन्द होने से सबसे ज्यादा परेशान किसान हैं। जिन्होंने पिछले दो तीन दिनों के अंदर गन्ना लदी ट्रालियां यहां खड़ी की हैं। किसानों की माने तो सहकारी चीनीमिल में व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नही है। 24 घंटे पहले मेसेज आता है, और ट्रॉली खाली होने में 72 घंटे लग जाते हैं। वहीं चक्काजाम जाम होने के बाद यहां कोई व्यवस्था भी नही है। किसान ट्रैक्टर ट्राली के नीचे सोने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा ये किसान चोरों से परेशान है जो आये दिन यहां घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

Related posts

सड़क पर अतिक्रमण देख डीएम एसपी ने लगाई व्यापारियों की क्लास। जाम देख भरी दोपहरी में सड़क पर उतरे DM SP

Chull News

मेनका गांधी की इस कार्ययोजना से चुटकियों में दूर होंगे जमीनी विवाद,दिशा की बैठक में हुई चर्चा

Chull News

त्योहारों के सीजन में रात्रि 12 बजे तक दुकान खोलने की मांग

Chull News

Leave a Comment