Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुल्तानपुर

KNIPSS में मार्गदर्शक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन, 29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत हुआ आयोजन। गूगल मीट के जरिये हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

सुल्तानपुर-

*KNIPSS में मार्गदर्शक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन*

Advertisement

*29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत हुआ आयोजन*

*गूगल मीट के जरिये हुआ कार्यक्रम का आयोजन*

29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (2021-2022) राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में आज मार्गदर्शक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य डॉ राधेश्याम सिंह की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ राधेश्याम सिंह ने अवगत कराया की पारंपरिक ज्ञान प्रणाली एवं मूल्यों की मदद से सतत जीवन हेतु विज्ञान का मार्ग खोज सकते हैं एवं भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।
इस कार्यशाला का संचालन कर रहे जिला समन्वयक डॉo अवधेश प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का परिचय कराते हुए, 29 बाल विज्ञान कांग्रेस के मुख्य विषय सतत जीवन हेतु विज्ञान के अंतर्गत 5 विषयों की विस्तृत जानकारी दी। अतिथि विशेषज्ञ श्री निरंजन लाल जी ने बाल वैज्ञानिकों को स्थानीय समस्या को कैसे पहचाने एवं स्थानीय समस्या पर प्रोजेक्ट कैसे बनाएं? विषय का सरलीकरण करते हुए विस्तार से बताया।
डॉo मनोज कुमार ने बताया कि आज के बाल वैज्ञानिक कल के वैज्ञानिक होंगे, यह प्रतिस्पर्धा नहीं अपितु सहयोग से आगे बढ़ने की भावना है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य बाल वैज्ञानिकों, अभिभावकों, शिक्षकों में खोजी प्रवृत्ति को विकसित करना है। डॉo डी के त्रिपाठी ने प्रोजेक्ट मूल्यांकन के समस्त बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की एवं निष्पक्ष मूल्यांकन के महत्व को बताया एवं आभार व्यक्त किया।

Related posts

ये है आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का गांव, मां हैं प्रधान, खुद देखते हैं कार्यभार, दिल्ली मॉडल तो दूर यूपी मॉडल पर नही हुआ कार्य

Chull News

देखिये आज कितने मिले कोरोना मरीज, कितना पहुंचा आंकड़ा

Chull News

देखिये,पुरानी रंजिश में किसने, किसको मारी गोली, कौन हुआ घायल, कौन हुआ रेफर

Chull News

Leave a Comment