Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुलतानपुर

अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर डी पी गुप्ता हुए मनोनीत

*अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर डी पी गुप्ता हुए मनोनीत।*

सुलतानपुर । देश विदेश के स्वजातीय बन्धुओं को एक सूत्र में पिरोकर 100 वर्षों से निरंतर सामाजिक उत्थान कर रही  प्रतिष्ठित संस्था अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर  सुलतानपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी व मानवाधिकार एक्टीविस्ट डी पी गुप्ता को मनोनीत किया गया।

राष्ट्रीय कोर कमेटी की एक वर्चुअल मीटिंग संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता भिलाई छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता व राष्ट्रीय महामंत्री मन्नूलाल गुप्ता रींवा मध्यप्रदेश के संचालन में सम्पन्न हुई । बैठक का संयोजन संस्था के भीष्म पितामह बेचूलाल गुप्ता भदोही ने किया।

वर्चुअल बैठक में दिवंगत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व. बरसाती लाल गुप्ता नेपाल के निधन से रिक्त हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर समाजसेवी डी पी गुप्ता सुलतानपुर उ प्र के नाम को प्रस्तावित किया गया। सामाजिक जीवन में डी पी गुप्ता द्वारा निरंतर किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए देश भर के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने हर्ष के साथ अपनी सहमति प्रदान करते हुए समाजसेवी डी पी गुप्ता को अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा के  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।

अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा संस्था का गठन सन् 1911 में वाराणसी में हुआ था जिसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रकवि जयशंकर प्रसाद के पिता सुंघनी साव बनाये गये थे। ये संस्था निरंतर सौ वर्षों से सकारात्मक सामाजिक बदलाव की दिशा में निरंतर काम कर रही है । संस्था के संरक्षक मंडल के सदस्यों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाजसेवी डी पी गुप्ता को बधाई प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त किया कि श्री डी पी गुप्ता के संगठन में शामिल होने से उ प्र के पूर्वांचल बेल्ट में संगठन अधिक मजबूती और सक्रियता के साथ कार्य करेगा।

इस अवसर पर उद्योगपति हेमन्त गुप्ता मुम्बई, विधायक संजय गुप्ता कौशांबी, नन्द लाल गुप्ता आईएएस मुम्बई, कृष्ण कुमार गुप्ता झारखंड, दिनेश मोदनवाल मस्कट ओमान, अशोक गुप्ता लखनऊ, राकेश गुप्ता बांदा, अनीता गुप्ता रामकुमार गुप्ता महाराष्ट्र, सुरेन्द्र कुमार मोदनवाल भरवारी आदि ने खुशी जाहिर किया।

Related posts

अचानक जिला अस्पताल पहुंचे DM रवीश गुप्ता तो मच गया हड़कम्प। डेंगू, ब्लड बैंक सहित कई वार्डों का निरीक्षण कर जानी हकीकत

Chull News

देखिये क्यों भाजपा विधायक उग्र हो गये पुलिस कोतवाल पर

Chull News

लाख दस लाख नहीं, इस माफिया की साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हुई कुर्क, अपराधियों में मचा हड़कंप

Chull News

Leave a Comment