Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुलतानपुर

व्यापारियों ने शुक्रवार को मनाई भारत के दो महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी और प. मदन मोहन मालवीय की जयंती।

 

कल दिनांक 25 दिसंबर को उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के विशेष आमंत्रित सदस्य हिमांशु मालवीय जी के शाहगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और प. मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात सभी व्यापारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया और अमर रहे नारे लगाए।
कार्यक्रम का संचालन दिवेश सागर ने किया।
इस मौके पर श्री हिमांशु मालवीय जी ने कहा कि आज उन दो महान महापुरुषों का जन्मदिवस है जिन्होंने केवल भारत मे ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व को एक दिशा प्रदान की। उनके सिद्धान्तों और विचारों का पूरे विश्व में अनुसरण किया जाता है।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री प. अटल बिहारी बाजपेयी जो देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे उनके समय में देश ने परमाणु परीक्षण कर विश्व को अपनी रक्षात्मक शक्ति से अवगत कराया।
इसी क्रम में भारत रत्न प. मदन मोहन मालवीय जी जो कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना करके देश को शैक्षणिक मजबूती प्रदान की।
तत्पश्चात एबीवीपी के जिला संयोजक आशुतोष तिवारी जी ने दोनों महापुरुषों के बारे में विस्तार से चर्चा करके उनके आदर्शों और मूल्यों पर चलने पर चलने की बात कही। सचिन तिवारी जी ने भी अपने विचार प्रकट किए।
तत्पश्चात श्री हिमांशु जी ने 21 व्यापारियों जो कि समाज सेवा में लगातार कार्य करते रहते है उनका माल्यार्पण करके उनका स्वागत व सम्मान किया।
इस मौके पर प्रभात मालवीय, दिवेश सागर, आशुतोष तिवारी, शुभम द्विवेदी, प्रिंस तिवारी, गिरधर गोपाल अग्रवाल, सचिन तिवारी, अनुज पांडेय, वेद तिवारी, विकास तिवारी, बबलू जायसवाल, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

मर्डर एवं रेप के केस में सात आरोपियों को कोर्ट से झटका,खारिज हुई बेल। प्राणघातक हमले के आरोपी को जिला जज कोर्ट से मिली जमानत

Chull News

स्वास्थ्य महकमे की भर्ती में पैसे के लेनदेन का लगा आरोप। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशों को ताख पर रख सेवा प्रदाता एजेंसी ने किया भर्ती

Chull News

..तो नदी में कूदने से पहले प्रेमी ने वीडियो बनाकर व्हाट्सएप्प पर लगाया,पुलिस पड़ताल में जुटी

Chull News

Leave a Comment