Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुलतानपुर

क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के संस्था मंत्री रहे सतीश चंद्र उपाध्याय का एक और अत्याचार,धोखाधड़ी कर हड़प लिए स्टोर इंचार्ज के 60 हजार। प्रभारी कोतवाल ने कहा स्टोर इंचार्ज के हड़पे रुपये वापस नही हुए तो आरोपी मंत्री सतीश चंद्र उपाध्याय पर दर्ज होगा मुकदमा।क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम से लाखों हड़प चुके संस्था-मंत्री का फिर सामने आया हेरा-फेरी का खेल।छह साल पहले मंत्री सतीशचन्द्र उपाध्याय 4.22 लाख का गबन करने में कई माह काट चुके हैं जेल

*क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के संस्था मंत्री रहे सतीश चंद्र उपाध्याय का एक और अत्याचार,धोखाधड़ी कर हड़प लिए स्टोर इंचार्ज के 60 हजार*

Advertisement

 

*प्रभारी कोतवाल ने कहा स्टोर इंचार्ज के हड़पे रुपये वापस नही हुए तो आरोपी मंत्री सतीश चंद्र उपाध्याय पर दर्ज होगा मुकदमा*

 

*क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम से लाखों हड़प चुके संस्था-मंत्री का फिर सामने आया हेरा-फेरी का खेल*

 

*छह साल पहले मंत्री सतीशचन्द्र उपाध्याय 4.22 लाख का गबन करने में कई माह काट चुके हैं जेल*

 

*श्री गांधी आश्रम संस्था से वेतन उठा रहे कर्मी से अपनी निजी संस्था सागर आश्रम सेवा समिति-कादीपुर पर कार्य कराने एवं अन्य हेराफेरी करने का है आरोप*

 

*आरोपो के मुताबिक अपनी करतूतो की वजह से कुछ दिनो पूर्व सतीश चंद्र उपाध्याय गवां चुके है अपना मंत्री पद*

 

*संस्था के पदाधिकारी राम अवध सिंह ने गम्भीर आरोप लगाते हुए की मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग*

 

*रिपोर्ट-अंकुश यादव*

————————————————–

सुलतानपुर। क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में फर्जीवाड़ा कर करीब छह साल पहले सवा चार लाख रूपए का गबन कर लेने वाले पूर्व केन्द्र प्रभारी एवं संस्था के मंत्री फिर गम्भीर आरोपों से घिर गए हैं। जिन पर संस्था के स्टोर इंचार्ज राम अवध सिंह ने कैशियर की सह से उसके वेतन के 60 हजार रुपये हड़प लेने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर एसपी व कोतवाल से कार्यवाही की मांग की है। अभी हाल में ही संस्था के प्रभारी अध्यक्ष ने भी मंत्री रहे सतीश चंद्र के खिलाफ श्री गांधी आश्रम संस्था से वेतन उठाने वाले कर्मियों से अपनी निजी संस्था में कार्य कराने एवं अन्य अनियमितताओं को बरतकर बड़े स्तर पर हेरा-फेरी करने का आरोप लगाया था,जिसकी जांच में पुलिस कई दिनों से जुटी हुई है। फिलहाल आरोपी संस्था मंत्री अब भी कार्यवाही से बचा हुआ है।

         मामला कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सिविल लाइन -कुड़वार नाका इलाके से जुड़ा है। जहां पर स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में मंत्री पद पर जमें रहे मिर्जापुर जिले के सबेसर-कछवा के रहने वाले सतीशचन्द्र उपाध्याय पूर्व में संस्था के लाखो रुपये गबन कर लेने के आरोप में जेल काट चुके है, प्रभारी अध्यक्ष ने भी कई लाख रुपये गबन कर लेने की भी शिकायत सतीश चन्द्र उपाध्याय के खिलाफ की है,जिसकी जांच में नगर पुलिस जुटी हुई है। यह मामला अभी ठंडा नही हुआ था कि मंत्री रहे सतीश चन्द्र उपाध्याय के खिलाफ अपनी संस्था के ही स्टोर इंचार्ज राम अवध सिंह के वेतन के 60 हजार रुपये धोखाधड़ी कर वाउचर बनाकर कैशियर की सह से हड़प लेने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बीते 24 नवम्बर को वर्तमान सत्र की बैठक रही,जिसमें मंत्री सतीशचन्द्र उपाध्याय पर अवैध तरीके से बगैर बहुमत प्राप्त किए ही अपने चहेते शिवकुमार चौबे को ट्रस्टी सदस्य बनाने और उन्हीें को ही संचालक का भी अतिरिक्त प्रभार दिलाने के प्रयास का आरोप लगा था। फिलहाल संस्था के अन्य पदाधिकारियों के विरोध के चलते मंत्री सतीशचन्द्र उपाध्याय की इस मंशा पर पानी फिर गया। जिसके बाद बौखलाए सतीश चन्द्र मन-मुताबिक कार्य न होता देख क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम की महत्तवपूर्ण मानी जानी वाली मिनिट बुक एवं अन्य जरूरतमंद अभिलेखो को ही लेकर वहां से फरार हो गए थे। आरोपों के मुताबिक उन्होंने आश्रम के रिकार्ड में बड़े स्तर पर हेरा फेरी की है और काफी धन भी हड़प लिए है। मालूम हो कि मंत्री सतीशचन्द्र उपाध्याय इसके पूर्व में करीब छह वर्ष पहले 2014 में बेलहरी-बरौंसा बाजार स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम पर केन्द्र प्रभारी रहे, जिन्होंने अप्रैल 2014 से नवम्बर 2014 तक आडिट रिपोर्ट एवं स्टाॅक में हेराफेरी कर संस्था के करीब 4.22 लाख रूपए का गबन कर लिया  था। जिसके सम्बंध में व्यवस्थापक जयप्रकाश सिंह ने जयसिंहपुर थाने में 14 जनवरी 2015 को गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें तफ्तीश के बाद पुलिस ने गबन का आरोप साबित पाते हुए आरोप पत्र भी सतीशचन्द्र उपाध्याय के खिलाफ दाखिल किया है। इस मामले में सतीशचन्द्र उपाध्याय कई महीनों जेल भी काट चुके हैं। जिसका प्रकरण अभी जिला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा मंत्री सतीशचन्द्र उपाध्याय के जरिए क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम की आड़ में अपनी निजी संस्था सागर आश्रम सेवा समिति-कादीपुर पर गांधी आश्रम के धन पर नौकरी करने वाले कर्मचारी से काम लेने एवं अन्य तरीके के लाभ कमाने का भी आरोप लगा है। इस तरह से संस्था के पदाधिकारियों ने मंत्री सतीशचन्द्र उपाध्याय के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक एवं संस्था के उच्चाधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है,जिसकी जांच में नगर पुलिस जुटी हुई है। अभी यह मामला ठंडा नही हुआ था कि स्टोर इंचार्ज रामअवध सिंह से धोखाधड़ी कर उसके वेतन के 60 हजार रुपये हड़प लेने का मामला सामने आ गया,जिसके सम्बन्ध में कोतवाली व एसपी आफिस में लिखित शिकायत पहुँच गई है। बताया जा रहा है की सतीश चंद्र उपाध्याय ने अपने पद का धौंस दिखाकर अन्य कई अधीनस्थ कर्मियों के वेतन के रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिए है,जिन्हें देने में आना कानी भी कर रहे है और इसी बात को लेकर हुए विवाद में आज 112 नम्बर पुलिस भी पहुँच गई थी। ऐसे में क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के मंत्री रहे सतीश चंद्र उपाध्याय की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही है। इस सम्बंध में प्रभारी कोतवाल अमरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में है,जिसकी जांच चल रही है,उन्होंने कहा स्टोर इंचार्ज का पैसा वापस नही हुआ तो सतीश चंद्र उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

काल बनकर पहुंच गई कार, पैदल जा रहे युवक की गई जान, ई रिक्शे वाले पहुंच गए अस्पताल।

Chull News

अजय प्रताप सिंह पिंटू निर्विरोध बने अयोध्या मण्डल अध्यक्ष और हेमंत कुमार बनाये गए सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोशिएसन के प्रदेश अध्यक्ष तापस मिश्रा की अगुवाई में हुआ चुनाव

Chull News

जिले बना एक और नवीन मॉडल थाना,आज जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन,एसपी बोले अपराध पर अंकुश लगाने में होगी आसानी।

Chull News

Leave a Comment