Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ सुलतानपुर

सुल्तानपुर -KNI के पूर्व प्राचार्य यशवंत सिंह के निधन पर शोक। कमला नेहरू संस्थान में शोक सभा का हुआ आयोजन। प्राचार्य समेत समस्त स्टाफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सुल्तानपुर

*KNI के पूर्व प्राचार्य यशवंत सिंह के निधन पर शोक*

*कमला नेहरू संस्थान में शोक सभा का हुआ आयोजन*

*प्राचार्य राधेश्याम सिंह समेत समस्त स्टाफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

*पूर्व प्राचार्य यशवंत सिंह की संविधान और मुस्लिम लॉ के विशेषज्ञ विद्वान के रूप में होती थी गिनती*

*साहित्य,राजनीति और धर्म में रूचि रखने वाले यशवंत सिंह की हिंदी अंग्रेजी और उर्दू भाषाओं के थे ज्ञाता*

आज की बीती रात्रि श्री यशवंत सिंह ,पूर्व प्राचार्य, के.एन.आई.का देहावसान लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज मे हो गया।खबर से जनपद के उच्च शिक्षा जगत मे शोक की लहर व्याप्त हो गयी।श्री सिंह संविधान और मुस्लिम ला के विशेषज्ञ विद्वान थे।साहित्य,राजनीति और धर्म मे रुचि रखने वाले श्री सिंह हिन्दी,उर्दू,संस्कृत तथा अंग्रेजी भाषाओं के ज्ञाता थे।
इस वेदना के अवसर पर कमलानेहरू संस्थान मे एक शोकसभा का आयोजन किया गया।श्री सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य डाँ. राधेश्याम सिंह ने कहा कि यशवंत सिंह जी का निधन संस्थान परिवार की एक अपूरणीय क्षति है।श्री सिंह के रुप मे एक विद्वान व्यक्ति ही हमारे बीच से नहीं गया ,बल्कि हम सबका अभिभावक उठकर चला गया है।
उपप्राचार्य डाँ. सुशील कुमार सिंह ने कहा कि वे सबको एकसूत्र मे बाधने के हिमायती थे।दिल की दरारोंं को पाटना उनकी आदत मे शुमार था।आज उनकी कमी हम सबको खल रही है।इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर हुतात्मा को श्रद्धांजलि दी गयी।दिल्ली विश्वविद्यालय की मनोरमा जी और लखनऊ से डाँ. एस.डी शर्मा ने भी अपना शोक संदेश भेजा।
शोक सभा मे डाँ. वी.पी.सिंह, डाँ. इन्दू सिंह, डाँ. आर.पी.सिंह, डाँ. योगेन्द्र बहादुर सिंह, डाँ. अर्चना यादव,राजेश्वर श्रीवास्तव, एफ.यू.अंसारी, अनिलसिंह कार्यालयाध्यक्ष, अनिल सिंह बर्सर,आंजनेय सिंह आदि सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

पुलिस पर गंभीर आरोप, पीड़ित परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर कर रहे प्रदर्शन

Chull News

पड़ोसी ने पहले मासूम बच्चे का किया अपहरण,फिर मांगी फिरौती, नहीं मिली फिरौती तो…दे दिया…को अंजाम

Chull News

#Sultanpur- किसान प्रदर्शन के दौरान एक दो नहीं-पूरे 60 प्रतीकात्मक शव हुये बरामद।पुलिस ने किया जब्त

Chull News

Leave a Comment