Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुलतानपुर

पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने किया नामंकन, देखिये किन मुद्दों को लेकर कर रहे दावेदारी

सबसे बड़ा दान है विद्यादान, उसकी स्थापना मेरे पिता जी कर चुके है, दूसरा बड़ा दान है चिकित्सादान उसके लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां मेडिकल कालेज के शिलान्यास कर दिया है। ये कहना है उत्तर प्रदेश शासन में पूर्व मंत्री रह चुके विनोद सिंह का। विनोद सिंह इस बार सुलतानपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं इसके लिये भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें यहां से प्रत्याशी घोषित किया है। आज इसी का नामंकन करने के लिये विनोद सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन के बाद मीडिया से रूबरू हुये विनोद सिंह ने कहा सबसे बड़ा दान होता था विद्या दान। जिसे कमला नेहरू संस्थान बनाकर उनके पिता के इन सिंह कर चुके हैं। उसके बाद आता है चिकित्सा दान जिसके लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां मेडिकल कालेज के शिलान्यास कर दिया है। विनोद सिंह ने कहा शहर में जाम की समस्या से लोग त्रस्त थे, लिहाजा सांसद मेनका गांधी के प्रयास से चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिले की सभी सीटों पर भाजपा का विधायक चुना जाएगा जिसके बाद सभी मिलकर यहां विकास की बड़ी गाथा लिखेंगे। विनोद ने कहा कि शासन और सुशासन की सरकार ही हमारा मुद्दा है।

Related posts

तो इस दीवान की इजाजत के बिना थाने में नही हिलता पत्ता,स्टाफ के साथ भी नही कोई रियायत,देखें खबर

Chull News

डबल मर्डर के मामले में परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार।परिजन अड़े,CO SDM समझाने में जुटे

Chull News

पुलिस के हत्थे चढ़ा सिरफिरा आशिक नावेद, एकतरफा प्यार में दो दिनों पूर्व कोचिंग में पिस्टल से मारने का किया था प्रयास।

Chull News

Leave a Comment