Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुल्तानपुर

देखिये, कॉग्रेसी नेत्री रीता यादव को किसने मारी थी गोली, कौन बोल रहा सच, कौन बोल रहा झूठ

 

– सुलतानपुर- बीते 3 जनवरी को कांग्रेसी महिला रीता यादव के पैर में गोली मारने के मामले में पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। पुलिस की माने तो महिला ने अपना राजनैतिक कद बढ़ाने और प्रत्याशी बनाने की लालच में खुद अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल खुलासे के बाद आज पुलिस ने महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Advertisement

दरअसल ये मामला है लंभुआ कोतवाली के बाईपास का। जहां बीते 3 जनवरी को रीता यादव नाम की महिला को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पैर में गोली मार दी थी। ये घटना उस समय हुई जब रीता यादव शहर से अपने घर बोलेरो से जा रही थी। आरोप था कि लंभुआ बाईपास पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे पैर में गोली मार दी थी और मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रीता यादव को इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया साथ ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही थी। लेकिन पड़ताल के दौरान जो तथ्य सामने आए वो चौंकाने वाले थे। पुलिस की माने तो रीता यादव लंभुआ विधानसभा से कांग्रेस के सिम्बल पर चुनाव लड़ना चाहती थी। अपना राजनैतिक कद बढ़ाने के लिये उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ये घटना करवाई।खुलासे के बाद पुलिस ने धर्मेंद्र यादव, महिला रीता यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया।

 

Related posts

लूट करने वाले दो शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल, सिपाही को भी लगी गोली, चल रहा इलाज

Chull News

गोली लगने से अधेड़ घायल। गंभीर हालत में लखनऊ रेफर। ईद मिलकर वापस लौट रहे प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच हुये विवाद में चली गोली

Chull News

KNIPSS में NSS द्वारा अमृत महोत्सव पर स्वच्छ भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Chull News

Leave a Comment