Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुल्तानपुर

देखिये, कहाँ, मुख्यमंत्री का फूंका गया पुतला

लखीमपुर में कई लोगों की मौत के बाद जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में सुल्तानपुर में सपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया। दर्जनो की संख्या में पहुंचे सपाई कलेक्ट्रेट गेट के सामने जमीन पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इस दौरान इन सपाइयों न प्रयागराज अयोध्या मार्ग पर जाम लगा दिया। सपाइयों ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री के बेटे ने लखीमपुर में किसानों की हत्या कर दी। इसी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष लखीमपुर जाने वाले थे तो प्रदेश सरकार ने उन्हें भारी फोर्स लेकर गिरफ्तार कर लिया। सपाइयों ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस कारगुजारी का जवाब 2022 के चुनाव में जनता देगी और उन्हें यहां से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने की प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों की मूलभूत मुद्दों को छोड़कर केवल ठोंको नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार में पुलिस निरंकुश हो गई है। इसका जवाब जनता 2022 के चुनाव में अवश्य देगी। वही कांग्रेस पार्टी के नेताओ द्वारा भी लखीमपुर में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंका ।

 

Related posts

भाजपा के स्टार प्रचारक रवि किशन का रोड शो, देखिए रवि किशन ने विपक्षी पार्टियों पर लगाया क्या आरोप

Chull News

धूमधाम से मनाया गया विश्व होम्योपैथी दिवस

Chull News

मनचलों हो जाओ हो सावधान, वरना हो सकती है ये कार्यवाही

Chull News

Leave a Comment