Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुल्तानपुर

धूमधाम से मनाया गया विश्व होम्योपैथी दिवस

धूमधाम से मनाया गया विश्व होम्योपैथी दिवस

Advertisement

सुलतानपुर, 11 अप्रैल। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती ने सुलतानपुर व दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया शाखा सुलतानपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ हैनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण , दीप प्रज्वलन व मंत्रोच्चारण से हुआ। डॉ यज्ञ प्रसाद त्रिपाठी जी को *होम्यो-रत्न अवार्ड* दिया गया। संगठन में उत्कृष्ट कार्य व योगदान हेतु डॉ अभिषेक पाण्डेय व डॉ अजय कुमार शर्मा को *कर्मवीर अवार्ड* दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रमा शंकर मिश्रा जी, सदस्य, होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड, लखनऊ जी ने सामाजिक स्वास्थ्य पर होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रभाव पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका ने होम्योपैथी दवाओं के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। संगठन के भाजपा नेता श्री हरि बख्श सिंह “मुन्ना भैया” ने होम्योपैथिक चिकित्सा को समाज के हर पायदान पर ले जाने का संकल्प लिया। शै
शैक्षणिक कार्यक्रम का संचालन डॉ रवीन्द्र पाण्डेय ने तथा संस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रशांत, डॉ अमित व डॉ सौम्या रत्नम ने किया। डॉ अभिषेक पाण्डेय ने डॉ हैनिमैन की जीवनी पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। कुल 28 बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष डॉ घनश्याम जी व सचिव डॉ रमेश उपाध्याय ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। संगठन के दिवंगत सदस्य *डॉ सर्वेश त्रिपाठी* जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, उनके परिवार को स्मृति स्वरुप डॉ सर्वेश जी की फोटो फेम प्रदान किया गया।
इस अवसर पर लगभग 205 लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमे डॉक्टर्स, मेडिकल स्टोर कीपर , विभिन्न दवा कंपनी के चिकित्सा प्रतिनिधि आदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में डॉ बी बी पाण्डेय, डॉ सुरेन्द्र पाण्डेय, डॉ राज रत्न, डॉ प्रदीप वर्मा, डॉ परशुराम मिश्रा, डॉ संजय गुप्ता, डॉ मनीष श्रीवास्तव, डॉ गौरव मिश्रा, डॉ गौरव पाण्डेय, डॉ नीरज सिंह, डॉ रामधनी बरनवाल, डॉ सुनील कुमार त्रिपाठी आदि चिकित्सक मौजूद रहे।

Related posts

देखिये आज कितने नये मिले कोरोना मरीज, कितने हुये ठीक

Chull News

नगर कोतवाल के खिलाफ मनमानी तफ्तीश पर मुकदमा दर्ज,23 मई के लिए कोर्ट में तलब। स्पेशल जज पवन कुमार शर्मा की अदालत ने लचर तफ्तीश के सम्बंध में स्पष्टीकरण मांगने पर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय के जरिये संतोषजनक जवाब न देने पर लिया संज्ञान।

Chull News

देखिये आज कितने नये मिले कोरोना मरीज,कितने अभी भी हैं संक्रमित

Chull News

Leave a Comment