Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुलतानपुर

लखीमपुर मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लाभन्वित करने के लिये सूबे के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या आज सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हज़ारों लाभार्थियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी। वहीं श्रमिको के मेधावी छात्र छात्राओं को साइकिलें भी वितरित की। कार्यक्रम के बाद मीडिया से रूबरू हुये स्वामी प्रसाद मौर्या ने लखीमपुर की घटना पर अफसोस जताया।

दरअसल नगर के कमला नेहरू सामाजिक विज्ञान एवं संस्थान के प्रबंधक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह की अगुवाई में श्रम विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें श्रम विभाग द्वारा संचालित करीब 18 योजनाओं का लाभ श्रमिकों और उनके परिजनों को दिया जाना था। इसी कार्यक्रम में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हुये थे। इस दौरान उन्होंने 3955 लाभर्तियों को करीब 9 करोड़ 39 लाख रुपए की योजनाओं का वितरण किया। इस दौरान श्रमिकों के मेधावी छात्र छात्राओं को साइकिलें भी वितरित की गई। उन्होंने साफ कहा कि जितना कार्य भाजपा सरकार में किया गया है कि उतना आज तक नही किया गया।

वहीं मीडिया से रूबरू हुये श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने लखीमपुर की घटना पर दुःख व्यक्त किया। स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि इस घटना में दोनों तरफ से मौत हुई है। हादसे में 4 किसान,4 बीजेपी कार्यकर्ता,एक ड्राइवर और एक पत्रकार की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद घटना की निगरानी कर रहे हैं और इसकी सघनता से जांच के आदेश दिए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा दोषी कानून के हत्थे जरूर चढ़ेंगे और उनपर सख्त से सख्य कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

देखिये,क्यों 11 सितम्बर से 30 अक्टूबर तक हर गांव से ली जाएगी मिट्टी,जानिए पूरी वजह।

Chull News

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली, दी बड़ी चेतावनी

Chull News

ससुराल गये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,पुलिस जांच में जुटी

Chull News

Leave a Comment