इसौली विधायक अबरार अहमद की गिनती फक्कड़ी विधायकों में होती है। कहा जाता है कि जो उनके मन मे आ गया तो तुरंत मौके पर बोल दिया। अभी तक उनके इस फक्कड़ी अंदाज का कोई बुरा नही मानता था, इसौली क्षेत्र की जनता को अब तक उनका ये फक्कड़ी अंदाज बहुत पसंद आता था। लेकिन बार विधायक अबरार अहमद बुरे फंस गए हैं।मीडिया और सोशल मीडिया पर ब्राह्मण क्षत्रियों के खिलाफ वायरल एक वीडियो ने उनका सियासी पारा डगमगा दिया है। 2022 का चुनाव पास है। लिहाजा विपक्षी भी सियासत का कोई मौका नही छोड़ना चाहते। फिलहाल बढ़ती फजीहत के बाद अब विधायक अबरार अहमद ने यू टर्न ले लिया है,लखनऊ आवास से लेटर जारी कर उन्होंने किसी जाति समूह को ठेस पहुंचने पर माफी मांग ली है।