Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुल्तानपुर

सुल्तानपुर की आन बान बना 100 फिट का तिरंगा,SP, ADM,नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जयसवाल ने किया शुभारंभ

सुल्तानपुर में तिकोनिया पार्क में लगे 100 फिट ऊंचे तिरंगे का आज विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई साथ ही ध्वजा तोरण किया गया।

बताते चलें कि नगर के तिकोनिया पार्क में नगर पालिका के सौजन्य से 100 फिट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है। 20 गुने 30 फिट का ये तिरंगा ध्वज आज जिले की शोभा बढ़ा रहा है। बीते अप्रैल माह में ये ध्वज ट्रायल के तौर पर लगाया गया था। आज ध्वजातोरण करके इसकी विधिवत शुरुवात की गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा और एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडेय ने आज इसका शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन बबिता जायसवाल प्रतिनिधि अजय जायसवाल, हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी आशीष सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं लोगों ने कहा सुल्तानपुर जिले के लिये ये बड़े हर्ष का विषय है । अयोध्या मंडल में सुल्तानपुर ही ऐसा जिला है जहां 100 फिट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है। इस तिरंगे को देखकर जहां लोगों मे देश भावना जागृत होगी वही लोगों में ये अलग ऊर्जा का संचार होगा। फिलहाल जिले में इस तिरंगे से फहराए जाने से लोगो में उत्साह है और गर्व की अनुभूति हो रही है।

Related posts

देखिए क्यों ब्राह्मण चेतना मंच द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा से ठीक पहले सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और mla सीताराम वर्मा सहित तमाम भाजपाइयों ने की सीएम योगी से मुलाकात।

Chull News

क्यों हुआ SP आफिस का घेराव, आखिर क्या रही वजह, देखिये हमारे साथ chullnews.com पर

Chull News

देखिये जिले के किस नेता के घर इनकम टैक्स विभाग ने मारा है छापा,घण्टो से चल रही है जांच पड़ताल।

Chull News

Leave a Comment