Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुल्तानपुर

सुल्तानपुर की आन बान बना 100 फिट का तिरंगा,SP, ADM,नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जयसवाल ने किया शुभारंभ

सुल्तानपुर में तिकोनिया पार्क में लगे 100 फिट ऊंचे तिरंगे का आज विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई साथ ही ध्वजा तोरण किया गया।

बताते चलें कि नगर के तिकोनिया पार्क में नगर पालिका के सौजन्य से 100 फिट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है। 20 गुने 30 फिट का ये तिरंगा ध्वज आज जिले की शोभा बढ़ा रहा है। बीते अप्रैल माह में ये ध्वज ट्रायल के तौर पर लगाया गया था। आज ध्वजातोरण करके इसकी विधिवत शुरुवात की गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा और एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडेय ने आज इसका शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन बबिता जायसवाल प्रतिनिधि अजय जायसवाल, हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी आशीष सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं लोगों ने कहा सुल्तानपुर जिले के लिये ये बड़े हर्ष का विषय है । अयोध्या मंडल में सुल्तानपुर ही ऐसा जिला है जहां 100 फिट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है। इस तिरंगे को देखकर जहां लोगों मे देश भावना जागृत होगी वही लोगों में ये अलग ऊर्जा का संचार होगा। फिलहाल जिले में इस तिरंगे से फहराए जाने से लोगो में उत्साह है और गर्व की अनुभूति हो रही है।

Related posts

BJP प्रत्याशी घोषित होने के बाद मीडिया से रूबरू हुए पूर्व मंत्री विनोद सिंह,हर सवाल का दिया जवाब

Chull News

ट्रक ने ARTO कर्मियों को मारी टक्कर, सिपाही और ड्राइवर की मौत, बाल बाल बचे ARTO

Chull News

महिला के साथ हो गई बड़ी वारदात, मासूम बेटी ने किया खुलासा तो मच गया हड़कंप

Chull News

Leave a Comment