सुल्तानपुर में बीते 23 सितंबर को हुई डॉक्टर घनश्याम तिवारी की निर्मम हत्या के मामले में शासन द्वारा भिजवाया गया 10 लाख की धनराशि का चेक परिजनों ने ठुकरा दिया है। उनका आरोप है कि मृतक डॉक्टर का अंतिम संस्कार नही किया जा रहा था तो अधिकारियों ने एक करोड़ की सहायता राशि, सरकारी नौकरी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही थी। अब तक जिला प्रशासन की कार्यवाही से वे संतुष्ट नहीं हैं।