वैसे तो पूरे प्रदेश में डेंगू कहर के चलते आम जन त्राहि त्राहि कर रहा है, ऐसा कोई घर नही बचा है जहां कोई पीड़ित न हो, लेकिन प्रशासन के कागजों में सब कुछ आल इज वेल है। कुछ ऐसा ही हाल मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर का है जहां प्रशासन के दावों की पोल खुद उन्ही के विधायक खोलते नजर आए। डेंगू महामारी रोकने में जिलाधिकारी समेत तमाम जिम्मेदारों पर उन्होंने जो आरोप लगाए हैं उन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। विधायक विनोद सिंह ने साफ कहा प्रशासन हमेशा शासन को गुमराह करता आया है वही हाल यहां सुल्तानपुर में भी है।