Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुल्तानपुर

देखिये क्यों कलेक्ट्रेट गेट पर फूंका गया मंत्री नंद गोपाल नंदी का पुतला?

सुल्तानपुर में आज युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का पुतला फूंक दिया। दरअसल बुद्धवार को सुल्तानपुर दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री से जब सवाल किया गया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो अभियान चला रहे हैं, तो कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी समेत वहां मौजूद हंसने लगे। इस दौरान नंदी ने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ने से बेहतर अपनी पार्टी को बचाने का अभियान चलाना चाहिए। इसके साथ ही नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किसी फरियादी से मंत्री नंद गोपाल नंदी नाराज होते दिखे थे, इसके भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इन्ही सब से नाराज युवक कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट गेट पहुंचकर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

Related posts

कोविड केयर इस अस्पताल को देखकर आप भी रह जायेंगे हैरान

Chull News

सिरफिरे आशिक का बड़ा कारनामा,लड़की ने प्यार करने से किया मना तो तान दी पिस्टल

Chull News

देखिये ब्राह्मण क्षत्रिय करने वालों को लेकर मौनी महराज ने क्यों दिय बड़ा बयान,बोले वोट के भिखमंगे कर रहे ऐसी सियासत

Chull News

Leave a Comment