Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुलतानपुर

देखिये हाथों में क्यों तिरंगा लेकर निकले सैकड़ो लोग, क्या कर रहे अनुरोध

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने के लिये सुल्तानपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी के तहत आज कलेक्ट्रेट से तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गई, ताकि हर घर तिरंगा लहराने के अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके। इस तिरंगा यात्रा में CRPF पुरुष महिला की यूनिट,स्कूल कालेज के बच्चे,बार एसोशिएसन, कई सामाजिक संगठन शामिल हुए। वहीं जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुए ये यात्रा लोगों को इस बार अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिये जागरूक करेगी। जिलाधिकारी की माने तो सुल्तानपुर में सर्वे के हिसाब से करीब साढ़े 6 लाख झंडे लगने हैं। तकरीबन साढ़े तीन लाख झडों की व्यवस्था भी की जा चुकी है। जिसमें स्वयं सहायता समूह के जरिये करीब एक लाख झंडे,सरकार की तरफ से दो लाख झंडे आ गए हैं। वहीं ग्राम प्रधान भी विभिन्न वेंडरों से तिरंगे झंडे का क्रय कर रहे हैं। आज़ादी का अमृत महोत्सव और 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा सके।

Related posts

कुशभवनपुर में हुआ डाला छठ पूजन का आयोजन। आदि गंगा गोमती में उगते सूर्य को महिलाओ ने दिया अर्ध्य

Chull News

बिल्डर हो रहे मालामाल, अधिकारी नही कर रहे कोई धमाल, पड़ोसी की गिरी दीवार, फिर भी हो रहा धड़ल्ले से कार्य, ये है नजूल की जमीन पर बन रहे बिना नक्शे के काम्प्लेक्स का निर्माण का हाल

Chull News

रामलीला मैदान जबरन कब्जाने का मामला।शिकायत पर डीएम ने रुकवाया अवैध निर्माण।नगर पालिका ने बन्द किया ताला

Chull News

Leave a Comment