Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुल्तानपुर

मुख्यसचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक,धोपाप धाम का किया दर्शन,कमल सरोवर का भी किया निरीक्षण

सूबे के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा आज सुलतानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट में विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया, साथ ही आलाधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने धोपाप  धाम में दर्शन पूजन किया साथ ही कमल सरोवर का निरीक्षण  किया।दरअसल सूबे के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा आज तय कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इस बाद मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया साथ ही कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। इस बाद कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सीडीओ समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिया। यहां से निकलने के बाद मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा लंभुआ विकास खण्ड के धोपाप धाम पहुंचे और मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मनरेगा के तहत बनाये गए कमल सरोवर का निरिक्षण किया। निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव को एनसीसी कैडेट ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया। भेंट लेने के बाद मुख्य सचिव ने एनसीसी कैडेट को संबोधित किया। इसके बाद वे आगे के लिये रवाना हो गए।

Related posts

देखिए कहां दो दिनों से गायब किशोर का गन्ने के खेत में मिला शव

Chull News

DM जसजीत कौर के विदाई समारोह में भावुक हुए अधिकारी और मीडियाकर्मी,दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

Chull News

देखिये कितने नये मिले कोरोना मरीज। कितने हुये डिस्चार्ज, कितना पहुंचा आंकड़ा, देखें खबर

Chull News

Leave a Comment