Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुल्तानपुर

भारतीय नव वर्ष पर वर्ष प्रतिपदा व संचलन शुक्रवार को

सुलतानपुर, 31 मार्च। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय नव वर्ष के प्रथम दिवस को *वर्ष प्रतिपदा उत्सव में आद्य सरसंघचालक प्रणाम एवं संचलन* के रूप में एक अप्रैल को मनाएगा। संघ के लिए यह प्रतिपदा संस्थापक डॉ हेडगेवार के जन्म दिवस के नाते और भी महत्वपूर्ण है।
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संघ की ओर से आगामी वर्ष का प्रथम उत्सव वर्ष प्रतिपदा उत्सव में आद्य सरसंघचालक प्रणाम एवं संचलन 01 अप्रैल शुक्रवार को अपराह्न 4:00 बजे सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्दनगर, सुलतानपुर के परिसर में आयोजित है, जिसमें सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में आमंत्रित किये गए हैं।
संघ के जिला कार्यवाह डॉ पवनेश मिश्र ने बताया कि संगठन के वरिष्ठ अधिकारी के बौद्धिक कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल से पथ संचलन निकलेगा जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर पुनः विद्या मंदिर में सम्पन्न होगा। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता पथ संचलन में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत करेंगे।

Related posts

देखिये कैसे, चोर ने वाहन से गायब किया लाखो रुपये , सी सी टी वी कैमरे में हुआ कैद

Chull News

देखिये,सुल्तानपुर जिला कारागार में दो कैदियों की मौत बाद जेल पहुँचे आई जी जोन आयोध्या ने कहा और मृतक दोनो कैदियों के परिजन क्या लगा रहे है आरोप।

Chull News

थाने पर पुलिस लाकप में युवक की मौत से हड़कम्प,लड़की भगाने में आरोप में पुलिस ने किया था बन्द।

Chull News

Leave a Comment