Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुल्तानपुर

जिला एथलेटिक्स संघ ने किया बैठक का आयोजन। बैठक में KNIPSS के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार सिंह सम्मानित। शारीरिक शिक्षा में उत्कृष्ठ कार्य करने पर हुआ सम्मान। जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भी आयोजन करेगा संघ। दिनांक 17.12.2021 से 18.12.2021 को होगा आयोजन। प्रतियोगिया में अंडर14,16,18,20 और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित।

सुलतानपुर-

*जिला एथलेटिक्स संघ ने किया बैठक का आयोजन*

*बैठक में KNIPSS के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार सिंह सम्मानित*

*शारीरिक शिक्षा में उत्कृष्ठ कार्य करने पर हुआ सम्मान*

*जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भी आयोजन करेगा संघ*

*दिनांक 17.12.2021 से 18.12.2021 को होगा आयोजन*

*प्रतियोगिया में अंडर14,16,18,20 और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित*

सुलतानपुर में आज जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा सुरेश प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह त्रिसुंडी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ये रहा कि अगले माह संघ द्वारा जिला एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाना है। जिसमें अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18, अंदर 20 और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। दिनांक 17 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का मौका मिल सकता है। इसके लिये जनपद के सभी व्यायाम शिक्षकों , एथलेटिक्स कोच को अपनी अपनी टीम के साथ खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने के लिये निर्देशित किया गया।

वहीं बैठक के बाद कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार सिंह को शारीरिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संघ के सचिव डॉ बाबादीन चौधरी ने उम्मीद जताई कि डॉ प्रवीण सिंह शारीरिक शिक्षा खेल कूद के प्रति उत्तरोत्तर विकास हेतु सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेंगे। इस मौके पास संजय तिवारी,राम लखन यादव, महेश यादव, आर डी सिंह, शरद पाठक, पंकज सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों में विवाद,पिटाई के बाद अगवा किये दो किन्नरों को पुलिस ने छुड़वाया

Chull News

सिपाही पर गंभीर धाराओं के केस दर्ज, दो युवकों की मौत को पुलिस ने बताया था हादसा,परिजन बता रहे हत्या

Chull News

देखिये-जिलाधिकारी जसजीत कौर क्यों हुई अधिकारियों से नाराज,क्यों कट सकते है उन अधिकारियों के एक दिन का वेतन।

Chull News

Leave a Comment