Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुलतानपुर

सुनिये किसने कहा, नेहरू जी की, अधूरी योजनाओं को पूरा कर रहे , योगी व मोदी सरकार

सूबे के खेल,युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री उपेन्द्री तिवारी आज सुलतानपुर पहुंचे। इस दौरान आज़ादी के 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में वे शामिल हुये। दरअसल सुलतानपुर में आज स्वच्छ भारत अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को कलेक्ट कर उसे रिसाइकिल के लिये भेजना होता था। मंत्री भाजपा नेताओं के साथ इस कार्यक्रम में भी शामिल हुये और सिंगल यूज प्लास्टिक कलेक्ट की।

दरअसल नगर के राम नरेश त्रिपाठी सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। माल्यार्पण और डीप प्रज्वलन के बाद इस संगोष्ठी की शुरुवात की गई। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुये मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा उनके कार्यकाल में गांव गांव में खेल का मैदान,ओपन जिम, युवाओं के लिये खेल सामग्री, बच्चों को निःशुल्क पढ़ाई, निशुल्क इलाज समेत तमाम योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी के लिये सरकार कार्य कर रही है। उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस के कार्यकाल में जो कार्य अधूरे छोड़ दिये गए थे उसे भी मोदी और योगी पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजनाएं इतनी हैं कि इसे बताने के लिये समय कम पड़ जायेगा लेकिन योजनाएं कम नही पड़ेंगी। इसके साथ ही आज की संगोष्ठी के तहत मंत्री उपेन्द्र तिवारी भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं,अधिकारियों और सफाई कर्मियों के साथ सड़क पर निकले और सिंगल यूज प्लास्टिक को कलेक्ट किया। उन्होंने कहा पीएम मोदी के आहवान पर इस सिंगल यूज प्लास्टिक को कलेक्ट कर इसे रिसाइकिल के लिये भेज राष्ट्र निर्माण में सहयोग दिया जाएगा।

Related posts

पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने किया नामंकन, देखिये किन मुद्दों को लेकर कर रहे दावेदारी

Chull News

यू पी के घूसखोर दरोगा का ऑडियो हुआ वायरल,मुँह मांगी डिमांड नही हुई पूरी तो बना दिया गुंडा

Chull News

पंचायत चुनाव के परसीमन के बाद लम्भुआ क्षेत्र में हुआ फेरबदल।दाखिल नही हुआ आपत्ति। नवागत डी पी आर ओ राधा कृष्ण भारती ने दी जानकारी

Chull News

Leave a Comment