Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुलतानपुर

साली के चक्कर में हुई थी युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी हत्यारा हुआ गिरफ्तार

सुल्तानपुर में दो दिनों पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी हत्यारे के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस का खोखा भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पकड़े जाने के बाद हत्यारे युवक को जेल भेजने के साथ साथ पुलिस अवैध तमंचा सपलाई करने वालों की तलाश कर रही है। आइये अब आपको इस हत्या के पीछे की पूरी कहानी से रूबरू करवाते हैं।

दरअसल नगर कोतवाली के हरिहर ईशापुर के रहने वाले फिरोज का निकाह धंमौर थानाक्षेत्र के शाहपुर सरकण्डेडीह गांव में हुआ था। फिरोज की साली से इसी शाहपुर सरकंडेडीह गांव का रहने वाला सादिक अली अक्सर बातचीत किया करता थे। सादिक के परिजनों की माने तो सादिक और फिरोज की साली का निकाह भी तय हो गया था। अपनी साली का निकाह सादिक अली से तय होने और अक्सर बातचीत की खबर जब फिरोज को लगी तो वो आग बबूला हो गया। करीब 15 दिनों पहले भी इसी बात को लेकर सादिक और फिरोज में वाद विवाद भी हुआ था। इसके बाद भी सादिक अली उस लड़की से बात चीत किया करता था। इसी बात से नाराज फिरोज बीते 8 अप्रैल की शाम बाइक से शाहपुर सरकंडे डीह गांव पहुंचा और घर के सामने बैठे सादिक अली को गोली मार दी। जब तक लोग समझ पाते तब तक फिरोज मौके से फरार हो गया। आनन फानन परिजन सादिक को जिला अस्पताल लाये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सरेशाम हुई हत्या की इस वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सीओ सिटी की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक ने टीम का गठन किया और आज आरोपी हत्यारे को महेशरगंज नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस का खोखा और बाइक भी बरामद कर लिया है। फिलहाल हत्यारे फिरोज को जेल भेजने के साथ साथ पुलिस अवैध तमंचा सप्लाई करने वालों की तलाश में जुट गई है।

Related posts

देखिये आज कितने नये मिले कोरोना मरीज। अभी भी 700 से ऊपर एक्टिव केस

Chull News

देखिये,कहा साइकिल सवार युवक की गोली मारकर हुआ हत्या,इलाके में मचा हड़कम्प।

Chull News

गणपति बाबा की इस आरती को देख दंग रह जायेंगे आप। देखिए कितने लोग एक साथ कर रहे आरती

Chull News

Leave a Comment