Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य ब्रेकिंग न्यूज़ सुलतानपुर

सुल्तानपुर-दो दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष। जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, पूर्व मंत्री विनोद सिंह समेत तमाम नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। जगह जगह किया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत। पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गौतम बुद्ध की प्रतिमा

सुल्तानपुर-

*दो दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष*

*जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, पूर्व मंत्री विनोद सिंह समेत तमाम नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*

*जगह जगह किया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत*

*पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गौतम बुद्ध की प्रतिमा*

दो दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा में अलीगंज पहुंचने पर जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, पूर्व मंत्री विनोद सिंह, विधायक सीताराम वर्मा, विधायक सूर्यभान सिंह, सुशील त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, शिवकुमार सिंह, संतबख्श सिंह चुन्नू समेत तमाम नेताओं ने स्वतंत्र देव को 51 किलोग्राम की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला विभिन्न स्थानों से होता हुआ कुड़वार बाजार के रामलीला मैदान पहुंचा जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

जनसमूह को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल के 4 साल पूरे हो चुके हैं। लिहाजा अब तक कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को चौपाल के जरिये लोगों तक पहुँचाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में 11 मार्च से 18 मार्च तक चौपाल लगाकर पदाधिकारी भेजे गए हैं और लोगों तक वे सरकार की उपलब्धियों और योजनाओ को जनता तक पहुंचा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडे या तो जेल में हैं या प्रदेश के बाहर हैं। माफियाओं के लिये सरकार बेहद सख्त है और किसी भी कीमत पर यहां कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

यहां संबोधित करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का काफिला बांसी गांव के बौद्ध बिहार दलित बस्ती पहुंचा। जहां पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सुनील कुमार के आवास पर भोजन की व्यवस्था की गई थी।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, डॉ एम पी सिंह,पूर्व मंत्री विनोद सिंह,विधायक सूर्यभान सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह समेत तमाम भाजपाइयों ने जमीन में पांत में बैठकर दलित सुनील कुमार के यहां भोजन ग्रहण किया।

वहां से निकलने के बाद इनका काफिला रामपुर,शादीपुर,हरदासपुर,हसनपुर,दादूपुर होते हुए नगर के पयागीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के लिये रवाना हुआ। जहां प्रदेश अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों,पूर्व जनप्रतिनिधियों,पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों,पूर्व पदाधिकारियों समेत तमाम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान वहां पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता विनोद सिंह ने स्वतंत्र देव सिंह को गौतम बुद्ध प्रतिमा के रूप स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इसके साथ ही विनोद सिंह द्वारा काशी प्रान्त के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, सुल्तानपुर के भाजपा प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान वहां जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा सहित भाजपाई नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related posts

#Sultanpur-वाह रे सपाई,जब सत्ता में थे, तब हीरो की याद न आई।अब सत्ता नहीं है तो कर रहे पाँव छुवाई

Chull News

KNIPSS में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय समान्य श्रमदान शिविर का हुआ आयोजन

Chull News

उद्योग व्यापार मंच के पदाधिकारियों ने की चेयरमैन बबिता जायसवाल से मुलाकात चेयरमैन बबिता जायसवाल ने उद्योग व्यापार मंच के व्यापारियों का मदद का दिया आश्वासन

Chull News

Leave a Comment