Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ सुलतानपुर

सुल्तानपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन। घोषणा के बाद भी बढ़ा हुआ मानदेय न मिलने से जताई नाराजगी बिना ग्रेज्युटी और पेंशन के सेवानिवृत करने पर जताया विरोध। सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

सुल्तानपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन।

घोषणा के बाद भी बढ़ा हुआ मानदेय न मिलने से जताई नाराजगी

बिना ग्रेज्युटी और पेंशन के सेवानिवृत करने पर जताया विरोध।

सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

 

सुल्तानपुर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष नीलम श्रीवस्तव ने आरोप लगाया कि दो वर्ष बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद भी आज तक इन्हें बढा हुआ मानदेय नही दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी घोषणा का पालन करे और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का उत्पीड़न बन्द करे। वहीं जिला महामंत्री कनकलता त्रिपाठी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि हम 62 वर्ष तक कार्य करते हैं। बावजूद इसके हमे बिना किसी ग्रेज्युटी और पेंशन के रिटायर कर दिया जाता है। लिहाजा उन्होंने मांग उठाई कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पेंशन और तीन लाख रुपया एकमुश्त देकर इन्हें सेवानिवृत किया जाय। वहीं उन्होंने कहा कि इन्हें 5 वर्षों बाद मिलने वाला इंक्रीमेंट भी पिछले कई वर्षों से नही दिया गया जो कि पूर्णतया सेवा शर्तों का उल्लंघन है। उन्होंने मांग उठाई की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 15 हज़ार और सहायिकाओं को 10 हज़ार मानदेय दिया जाय तभी सरकार द्वारा मनाया जाने वाला महिला दिवस सार्थक होगा।

इसी को लेकर ये सभी कलेक्ट्रेट पहुंची और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलता सिंह और संचालन जिला उपाध्यक्ष किरण मिश्रा द्वारा किया गया। इस प्रदर्शन में अर्चना मिश्रा, विभा, सुमन वर्मा, इंदुबाला सिंह, शीलम श्रीवास्तव, गीता सिंह, रीता मिश्रा, सर्वेश कुमारी सहित तमाम पदाधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Related posts

देखें फायरिंग का लाइव वीडियो, गोली चलने से महिला समेत 7 घायल

Chull News

सपा विधायक मोहम्मद ताहिर के परिवार वालो को नही है कोई खौफ, धड़ल्ले से सज रहे पशु बाजार,हुई छापेमारी,कई हिरासत में

Chull News

किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी। जुलूस निकालकर सौंपा कलेक्ट्रेट में ज्ञापन

Chull News

Leave a Comment