Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुलतानपुर

……और जब सुल्तानपुर जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठ गई छात्रा! देखें वीडियो

सुल्तानपुर में आज मिशन शक्ति योजना के नायिका इवेंट के जरिये 12 वीं की छात्रा प्रज्ञा त्रिपाठी को जिलाधिकारी बनाया गया। डीएम रवीश गुप्ता के साथ प्रज्ञा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के लिये सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रज्ञा को जिलाधिकारी के पद और कार्य करने के तरीकों से प्रज्ञा को अवगत कराया। आगे चलकर प्रज्ञा भी आईएएस बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं।

बताते चलें कि प्रज्ञा त्रिपाठी नगर के केश कुमारी राजकीय बालिका इंटरमीडियेट कालेज में 12वीं की छात्रा है। आज मिशन शक्ति योजना के नायिका इवेंट के जरिये उन्होंने जिलाधिकारी के साथ रहकर डीएम के पद और कार्य करने के तरीकों की जानकारी ली। जनसुनवाई के दौरान जो भी फरियादी शिकायतें लेकर वहां पहुंचे थे, उनकी समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया। इसके साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को समस्या हल करने के दिशा निर्देश भी दिए। वहीँ जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठने और कार्य करने के बाद प्रज्ञा बेहद खुश नजर आई। उन्होंने कहा कि आगे बनकर वे भी आईएएस बनकर लोगों की मदद करना चाहती हैं। प्रज्ञा ने सन्देश दिया की महिलाओं और लड़कियों को अपने अंदर का डर निकालना बेहद जरुरी है। वही लड़कियों और उनके परिवार वालों से भी प्रज्ञा ने आग्रह किया उनके अंदर डर न डालें बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका दें ताकि वे आगे बढ़े और समाज की ऊंचाइयों को छू सकें।

Related posts

हलियापुर थाने से खनन विभाग द्वारा सीज ट्रकों के गायब होने मामला। एडीएम प्रशासन ने एसडीएम सीओ से माँगा स्पस्टीकरण। करीब सात माह बीतने के बाद भी अब तक नही सौंपी गई जाँच रिपोर्ट

Chull News

आज़ाद सेवा समिति के 25वें वार्षिकोत्सव में सुल्तानपुर पहुंचे भारत समाचार चीफ एडिटर ब्रजेश मिश्रप

Chull News

देखिये क्यों एसपी आफिस के सामने शुरू हुआ प्रदर्शन,ननिहाल वालों ने परिवार वालों परलगा दिया संगीन आरोप

Chull News

Leave a Comment