Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
सुलतानपुर

#Sultanpur-राज्यसभा सांसद संजय सिंह बोले,बीजेपी सरकार के विरोध में बोलने पर होता है केस,मिलती है जेल

सुल्तानपुर- आप सांसद संजय सिंह का बयान। नगर क्षेत्र में बिना व्यवास्था किये पटरी गुमटी वालों को हटाए जाने से संजय नाराज। देश में पटरी गुमटी वालों के लिये बनाये गए कानून की उड़ाई जा रही धज्जियाँ। नगर पालिका अध्यक्ष और जिला प्रशासन के खिलाफ राज्यसभा में उठाएंगे मुद्दा। उत्तर प्रदेश के नगर विकास सचिव के खिलाफ भेजेंगे विशेषाधिकार का नोटिस। संसद के सामने सचिव ने बगैर टाउन वेंडिंग कमेटी के पटरी गुमटी वालों को न हटाये जाने का दिया था बयान।

आप पार्टी द्वारा स्कूल देखने की मुहिम से योगी सरकार के हाथ पांव फूले। आप नेताओं को यूपी के स्कूल देखे जाने से रोका जा रहा। यहाँ स्कूल देखने की सजा जेल और मुकदमा है। सोमनाथ भारती पर पुलिस के द्वारा कराया गया प्रायोजित हमला। पुलिस ने ही आरोपी को भगाया। आज उन्ही का संगठन उन्हें 51 हज़ार देकर सम्मानित कर रहा। यूपी में विपक्ष के लोगों का आवाज उठाना मुश्किल। योगी ने 15 मुक़दमे किये मेरे खिलाफ। किसी भी माफिया के खिलाफ नहीं किया गया इतना मुकदमा। प्रदेश ने तानाशाही और हिटलरशाही का राज।

स्याही फेंकने वाले को सम्मानित किए जाने पर बोले संजय सिंह। कोई भी देश या प्रदेश कानून से चलेगा। सोमनाथ भारती पर हमला हुआ, और उन्हें ही जेल भेज दिया गया। और हमला करने वाले को कांग्रेसी विधायक द्वारा सम्मानित किया जा रहा। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को मुकदमा लिखकर भेजा जा रहा जेल। जो भी हो रहा है वो केवल स्कूल और अस्पताल का सवाल उठाने पर हो रहा।

किसानों के आंदोलन पर बोले संजय सिंह। सर्वोच्च न्यायालय ने तीनों कानूनों को होल्ड करने की कही बात। देश के किसान भी कानून को वापस करने के लिये आंदोलित। काला कानून वापस करने को लेकर 65 किसानों ने दी अपनी शहादत। किसानों के इस आंदोलन में पहले दिन से आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के साथ आप की भी यही मांग तीनो कानून वापस हों, इससे कम पर कुछ भी मंजूर नहीं।

Related posts

राहुल गांधी को गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करना पड़ा मंहगा,20 फरवरी को कोर्ट में होंगे पेश

Chull News

देखिये यू पी के सी एम ने करीब 317 करोड़ परियोजनाओं का किया शिलान्यास, सपा बसपा,कांग्रेस पर किये प्रहार

Chull News

खाद की बोरियों पर PM मोदी की फोटो देख नाराज हुए कांग्रेसी, लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप,शिकायत पर सक्रिय हुआ प्रशासन,पीएम मोदी की फोटो पर कागज चिपकाने के निर्देश।

Chull News

Leave a Comment