Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुलतानपुर

धूमधाम से मनाया गया MP मेनका गांधी का जन्मदिन,कार्यालय में काटा गया केक, वृक्षारोपण कर लंबी उम्र की कामना की गई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी का आज जन्मदिन है। लिहाजा आज सुल्तानपुर में सांसद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और वृक्षारोपण कर उनका जन्मदिन मनाया।

दरअसल मेनका संजय गांधी का आज 66वां जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर आज जिला पंचायत स्थित सांसद संवाद केंद्र पर सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुये । इन लोगों ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर अपनी नेता का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने उनकी लंबी उम्र मि कामना की। वहीं केक काटने के बाद इन कार्यकर्ताओ ने कार्यालय के बाहर वृक्ष लगाकर सांसद मेनका गांधी के जन्मदिन को यादगार बना दिया।

Related posts

चोरी की 5 मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार,साथी चोरों की तलाश जारी,लंभुआ पुलिस को मिली सफलता

Chull News

बाध रखने को लेकर आपस में भिड़ी दो महिलाएं, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Chull News

देखिये क्यों , रात डेढ़ बजे थाने पहुंची सांसद मेनका गांधी

Chull News

Leave a Comment