Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुल्तानपुर

मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस से परिजनो का विवाद,चल गए लाठी डंडे,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सुल्तानपुर में आज आये दिन मारपीट करने के आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस और परिवार वालों के बीच विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। पुलिस युवक को जबरन ले जाना चाह रही थी और परिवार की महिलाएं उसे रोकने पर उतारू थी। लिहाजा दोनों तरफ की मारपीट में जहां एक महिला अपने आप को घायल बता रही है वहीं दूसरी तरफ तीन पुलिसकर्मी भी घायल बताये जा रहे हैं। फिलहाल मामला बढ़ता देख नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने मामले की कमान संभाली और कई भारी मात्रा में पुलिस भेज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल ये मामला है गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के बरुई गांव का। इसी गांव के रहने वाले राजा सिंह पर आरोप है कि वो आये लोगों से मारपीट कर वाद विवाद किया करता था। इसी में एक व्यक्ति की शिकायत पर आज गोसाईंगंज पुलिस राजा सिंह को पकड़ने बरुई गांव गई हुई थी। आरोप है कि पुलिस जबरन राजा को ले जाने लगी तो परिवार वालों ने विरोध किया। पुलिस वाले तब भी नही माने तो राजा सिंह के परिवार वालों जबरन रोकने लगे। मामला लाठी डंडों तक पहुंच गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल इस घटना में जहां राजा सिंह के परिवार की एक महिला अपने आपको घायल बता रही है वहीं दूसरी तरफ तीन पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक ने भारी मात्रा में पुलिस बल रवाना किया जिसके बाद राजा सिंह को गिरफ्तार किया जा सका।

Related posts

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में इस गांव में करीब 20 से ज्यादा लोगों की मौत, गांव वालों का गंभीर आरोप

Chull News

देखिये,बीते दिनों मसाल जुलूस निकालने पर पुलिस द्वारा कांग्रेसियों के पिटाई का मामला,उग्र कांग्रेसियों ने आज किया प्रदर्शन, आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की उठाई मांग।

Chull News

राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम लिए बिना बोले मंत्री ओम प्रकाश राजभर, वो अभी बच्चे, हम उनके चच्चे।

Chull News

Leave a Comment