Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
वीडियो समाचार सुल्तानपुर

मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस से परिजनो का विवाद,चल गए लाठी डंडे,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सुल्तानपुर में आज आये दिन मारपीट करने के आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस और परिवार वालों के बीच विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। पुलिस युवक को जबरन ले जाना चाह रही थी और परिवार की महिलाएं उसे रोकने पर उतारू थी। लिहाजा दोनों तरफ की मारपीट में जहां एक महिला अपने आप को घायल बता रही है वहीं दूसरी तरफ तीन पुलिसकर्मी भी घायल बताये जा रहे हैं। फिलहाल मामला बढ़ता देख नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने मामले की कमान संभाली और कई भारी मात्रा में पुलिस भेज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल ये मामला है गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के बरुई गांव का। इसी गांव के रहने वाले राजा सिंह पर आरोप है कि वो आये लोगों से मारपीट कर वाद विवाद किया करता था। इसी में एक व्यक्ति की शिकायत पर आज गोसाईंगंज पुलिस राजा सिंह को पकड़ने बरुई गांव गई हुई थी। आरोप है कि पुलिस जबरन राजा को ले जाने लगी तो परिवार वालों ने विरोध किया। पुलिस वाले तब भी नही माने तो राजा सिंह के परिवार वालों जबरन रोकने लगे। मामला लाठी डंडों तक पहुंच गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल इस घटना में जहां राजा सिंह के परिवार की एक महिला अपने आपको घायल बता रही है वहीं दूसरी तरफ तीन पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक ने भारी मात्रा में पुलिस बल रवाना किया जिसके बाद राजा सिंह को गिरफ्तार किया जा सका।

Related posts

देखिये,विधुत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के तानाशाही का शिकार हो देश की सेवा करने वाला रिटायर्ड फौजी।

Chull News

सपा विधायक मो ताहिर खान के भाई सलमान का भड़काने वाला ऑडियो वायरल होने के बाद BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने थामा मोर्चा,दिया करारा जवाब

Chull News

जानिये किस, नोटिस से, दुर्गा पूजा समितियों में मचा हड़कंप

Chull News

Leave a Comment