Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रतापगढ़ वीडियो समाचार

भाजपा के कार्यक्रम में सपा की उपलब्धियों वाली किताब का वितरण? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत

आज योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में जश्न मनाया जा रहा है। हर जिले में मंत्री, विधायक एमएलसी सहित तमाम बड़े नेता पहुंचकर योगी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। सरकार द्वारा लाभार्थियों के लिये चलाई जा रही योजनाएं बता रहे हैं। लेकिन इन्ही सब के बीच प्रतापगढ़ से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां कार्यक्रम के दौरान योगी सरकार के बजाय सपा सरकार की उपलब्धियों वाली किताब वितरण की बात सामने आ रही है। फिलहाल ये कार्य जानबूझ कर किया गया या फिर अनजाने में, ये तो भगवान ही जाने। लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों के इस कारनामे ने विरोधियो को मुद्दा जरूर दे दिया है।

बताते चलें कि नगर के तुलसी सदन में आज योगी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पूर्व सांसद और एमएलसी विद्यासागर सोनकर यहा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हुए थे। विधायकों में धीरज ओझा, राजकुमार पाल, आर के वर्मा सहित जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के कई कद्दावर नेता भी कार्यक्रम शामिल हुए थे। जिलाधिकारी के साथ साथ तमाम बड़े छोटे अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम को अच्छे से पूरा करने की कवायद रहे थे। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हो गया कि लोग सन्न रह गए।। दरअसल यहां लगी विकास योजनाओ की प्रदर्शनी में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताने वाली किताब के बजाय सपा सरकार की उपलब्धियां बताने वाली किताब लोगों के हाथ मे आ गई। बताया जा रहा है कि पंचायती राज विभाग द्वारा जो स्टाल लगाया गया था वहां से ही इन किताबो का वितरण किया जा रहा है। सपा सरकार की ये किताब 2015- 16 की है जिसमें ग्राम विकास योजनाओ की जानकारी दी गई थी। मामला संज्ञान में आते ही हड़कम्प मच गया। आनन फानन इन किताबो का वितरण रुकवाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फिलहाल जिलाध्यक्ष समेत तमाम भाजपाइयों ने इसकी शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और काशी प्रान्त के अध्यक्ष महेश नारायण श्रीवास्तव से की है।

Related posts

मुख्तार अंसारी को जेल में मिलने वाली सहूलियत पर बोले कारागार मंत्री- ये योगी जी की सरकार है।

Chull News

देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान बड़ी लापरवाही उजागर, नाव न होने से नदी में उतर लोग कर रहे विसर्जन

Chull News

अन्नपूर्णा भोजनायल के मालिक को भोर में लुटेरों ने मारी गोली,हालत गम्भीर,लखनऊ रेफर,15 हज़ार लूटकर बदमाश फरार।

Chull News

Leave a Comment