सुल्तानपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह और उनके पति शिव कुमार सिंह आमने सामने हैं। दरअसल जिस 11 करोड़ के कार्य को अध्यक्ष ऊषा सिंह जी पास करवा कर लॉक करवा दिया है, उसी कार्य की उनके पति शिवकुमार सिंह ने खिलाफत शुरू कर डाली है। इतना ही नहीं भरी बैठक में शिवकुमार सिंह ने आलाधिकारियों पर अपनी जमकर भड़ास निकाली जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बहरहाल बैठक के बाद अब न जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह बोलने को तैयार हैं और न उनकी खिलाफत करने वाले उनके पति शिवकुमार सिंह। वहीं अधिकारियों ने भी पूरी तरह से सन्नाटा खीच रखा है।