Chull News
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ सुल्तानपुर

नही मिला वारिस तो इस संस्था के लोगों ने अंतिम संस्कार कर निभाया फर्ज

*एक बार पुनः घर सुलतानपुर फाउंडेशन द्वारा किया गया अंतिम संस्कार…*

15 सितंबर को चांदा थाना क्षेत्र में लगभग 60 वर्षीय पुरुष की अज्ञात डेथ बॉडी लावारिश अवस्था में प्राप्त हुई थी जिसे प्रशासन द्वारा 72 घंटे के लिए पहचान हेतु मर्चरी में रखा गया। कोई वारिश न मिलने व पहचान न होने की दशा में पुलिस द्वारा यह जानकारी संस्था के संरक्षक *शिव प्रसाद वर्मा जी* को हुई। संस्था के सक्रिय सदस्य *हिमांशु श्रीवास्तव* ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हथियानाला शमशान घाट पर मुखाग्नि दी और *सभी सदस्यों* ने मृतात्मा के शांति हेतु प्रार्थना किया।

*शिवाकान्त पाण्डेय* ने बताया कि हम लोग यह कार्य वर्षों से करते आ रहे हैं। अब तक लगभग 40 लावारिश का दाहसंस्कार संस्था द्वारा किया जा चुका है। सूचना प्राप्त होने पर हम लोग चंदन डोम के द्वारा विधि विधान से चिता बनाते हैं और पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया कर देते हैं।
आज हुए इस कार्य में शिवाकांत पाण्डेय,हिमांशू श्रीवास्तव,अनुराग गुप्ता,सूरज जायसवाल,अभिषेक आदि मौजूद रहे।

Related posts

मतगड़ना के लिये कोविड जांच नही जरूरी,लेकिन इन हालात में भी नही जारी होंगे मतगड़ना अभिकर्ताओं के पास, देखें खबर

Chull News

रंगे हाथ घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल,गिरफ्तारी से राजस्व विभाग में हड़कंप

Chull News

जानिये कितने नये मिले कोरोना मरीज, देखिये कितना पहुंचा आंकड़ा

Chull News

Leave a Comment