सुल्तानपुर -लगातार चौथे दिन भी हो रही कुर्की की कार्यवाही। हिस्ट्रीशीटर माफिया सिराज अहमद के घर हो रही कार्यवाही। सीजेएम के आदेश पर जिला प्रशासन कर रहा कार्यवाही। सभी समान कुर्क करने के बाद रातों रात लगाई गई जेसीबी। निकाले गए दरवाजे और खिड़कियां। माफिया सिराज की पाइप फैक्ट्री भी हुई कुर्क। अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या में मुख्य अभियुक्त है सिराज अहमद। शासन ने घोषित कर रखा है एक लाख का इनाम। नगर कोतवाली के प्यारेपट्टी गांव का रहने वाला है सिराज अहमद