सुल्तानपुर में आज मशाल जुलूस निकालने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर नोंकझोंक हुई। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है जिसमें कई कांग्रेसी चोटिल भी हुये हैं।
दरअसल राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने से कांग्रेसियों में खासा नाराजगी है। इसी कड़ी में आज जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसी एकत्रित हुये और मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने की तैयारी में थे। इस बात की जानकारी जब जिला प्रशासन को लगी तो उन्होंने पूरा।कांग्रेस कार्यालय छावनी में तब्दील कर दिया। देर शाम जैसे ही कांग्रेसी मशाल जुलूस निकालने के लिये कार्यालय से बाहर निकलने लगे वैसे ही पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकना शुरू कर दिया। इसी को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर नोंकझोंक हुई।